Bihar

पप्पू यादव का महागठबंधन को अल्टीमेटम- अगस्त तक गठबंधन में करें शामिल, नहीं तो…

जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर महागठबंधन में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि बार-बार आग्रह के बावजूद अभी तक उनकी पार्टी को महागठबंधन में शामिल नहीं किया गया है. यह हैरानी की बात है. उन्होंने कहा कि मैंने महाठबंधन के नेताओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी आग्रह किया है कि मुझे महागठबंधन का हिस्सा बनाया जाए, लेकिन इस विषय अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है.

पप्पू यादव ने महागठबंधन को दिया अल्टिमेटम

पप्पू यादव ने अल्टिमेटम देते हुए कहा कि अगस्त तक अगर हम महागठबंधन में शामिल नहीं हो पाये, तो अकेले पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलकर भी उन्होंने महागठबंधन का हिस्सा बनाए जाने को लेकर आग्रह किया था. पप्पू यादव ने बताया कि उनके आग्रह पर लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव इस बात का निर्णय लेंगे, लेकिन अभी अभी तक मुझे महागठबंधन में शामिल नहीं किया गया पता नहीं इसका की कारण है. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू, प्रधान महासचिव अभिजीत सिंह मौजूद थे.

ओवैसी की पार्टी AIMIM बिहार में बनाएगी थर्ड फ्रंट

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी बिहार में एक तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया है. ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा था कि सामान विचार वाली पार्टियों से बातचीत जारी जल्द ही इसका कोई साकरात्मक परिणाम निकलेगा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है. उन्हें मुस्लिमों का हक नहीं देना है बस उन्हें वोट चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी गठबंधन में उन्हें शामिल नहीं किया गया है.

जदयू ने ट्वीट कर विपक्षी एकता के नये नाम ‘इंडिया’ का मतलब बताया

इधर, बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने ट्वीट कर बताया कि विपक्षी एकता का नया नाम ‘इंडिया’ होगा. विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है. जदयू ने इसका मतलब भी बताया- इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिव इंक्लूसिव अलायंस. इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने भी ट्वीट कर लिखा- अब प्रधानमंत्री मोदी को इंडिया कहने में भी पीड़ा होगी.

बेंगलुरु में नीतीश ने दिया मुंबई में अगली बैठक करने का सुझाव

सूत्रों से जानकारी मिली है कि बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कुछ सुझाव दिये थे. उन्होंने कहा था कि विपक्ष की अगली बैठक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होनी चाहिए. उन्होंने गठबंधन के नाम में ‘भारत’ शब्द होने का भी सुझाव दिया. नीतीश कुमार ने बड़ी बात यह भी कही कि विपक्ष के एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने पर 350 सीट जीतेगा. पहले साथ मिलकर चुनाव लड़े और जीतेंगे. इसके बाद पीएम का नाम तय करेंगे.

लालू यादव, बोले- हमें नरेन्द्र मोदी को विदाई देनी है

इस दौरान लालू यादव ने कहा कि हमें नरेन्द्र मोदी को विदाई देनी है. आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि देश और लोकतंत्र को बचाना होगा, गरीबों, युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी होगी. मोदी सरकार में सभी को कुचला जा रहा है.

लोकतंत्र को बचाने के लिए हम साथ आये : तेजस्वी

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विपक्षी एकता की बैठक पर कहा कि देश में लोकतंत्र, सविंधान, भाईचारे और विविधता को बचाने के लिए हम सब साथ आये हैं. उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है. देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है. अहम मुद्दों पर बात नहीं हो रही है, जहर पर बात हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

9 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

15 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

15 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

16 घंटे ago