बॉलीवुड स्टार सोनू सूद पटना में लिट्टी चोखा का आनंद लेते देखे गए। दरअसल अभिनेता एक कार्यक्रम के दौरान पटना पहुंचे थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रील शेयर किया जिसमें वह ‘पुरानी लिट्टी की दुकान’ नाम के स्टॉल पर दुकान के मालिक के साथ लिट्टी चोखा बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस रील में वह दुकान के मालिक मोती के साथ बात करते हुए दिख रहे हैं। वह दुकान के मालिक का हाल-चाल पूछ रहे हैं और साथ में यह भी पूछ रहे हैं कि उनके घर में कौन-कौन है? इस सवाल का जवाब मोती देखते हुए कहता है कि उसके घर पर उसकी बीवी और बाल बच्चे हैं।
इसके बाद सोनू सूद लिट्टी बनाने में लग जाते हैं और मोती से हंसते हुए बोलते हैं कि अगर वह उनसे अच्छे लिट्टी बनाने लगे तो उनकी दुकान ज्यादा बढ़िया चलेगी। फिर वह दुकानदार से पूछते हैं कि क्या वह उनके बाजू में अपनी दुकान खोल ले, क्या वह उनसे कंपटीशन करेंगे? इस पर दुकानदार भी हंसकर हां बोल देता है।
सोनू सूद ने बनाई लिट्टी
इस वीडियो में सोनू सूद आटे की लोई बनाते हैं और उसमें सत्तू भरकर उसे आकार देते हैं। इसके बाद वह प्लेट में लिट्टी और चोखा को परोसते हुए नजर आ रहे हैं। परोसने के बाद वह खुद अपने हाथों से दुकानदार को लिट्टी भी खिलाते हैं और साथ ही साथ दुकानदार मोती के हाथ से लिट्टी भी खाते हैं। उनसे पूछते हैं कि रोज उनकी दुकान पर कितनी लिट्टी बिक जाती है? इस पर दुकानदार बोलता है कि रोज की कोई गारंटी नहीं है मगर अभी थोड़ा कम ही बिक्री हो रही है। तब सोनू सूद बोलते हैं कि चलो मैं तुम्हारी ज्यादा प्लेट बिकवा देता हूं। अभिनेता दुकानदार से मजाक करते हुए पूछते हैं कि जिस हिसाब से उनकी दुकान का नाम है उतने पुराने तो वह लगते भी नहीं है। इस पर दुकानदार मोती बोलता है कि उसके दुकान के करीब 7-8 साल हो गए हैं और वह अपने दुकान पर लिट्टी 20 रुपए में बेचता है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…