Samastipur

विभूतिपुर में डेयरी संचालक के भाई व पुत्र से बदमाशों ने एक लाख 66 हजार रुपए लूटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है। पुलिस के द्वारा विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक कांड का खुलासा व बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने डेयरी संचालक के भाई व पुत्र से एक लाख 66 हजार रुपए लूट लिया।

घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-सिंघिया घाट मुख्य पथ एसएच-88 धनिक चौक की बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त चौक के निकट बदमाशों ने हथियार के बल पर डेयरी संचालक के भाई से एक लाख 66 हजार रुपए लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। इस मामले में विभूतिपुर पुलिस को सूचना दी गयी है। सूचना देने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

इस संबंध में डेयरी संचालक ललन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अमन कुमार व भाई संजय सिंह उर्फ लुत्ती सिंह दाहु चौक दूध डेयरी से बुधवार की देर संध्या अपने गांव समर्था लौट रहे थे। जैसे ही धनिक चौक से नीचे उतरे तभी इमली पेड़ के निकट पूर्व से घात लगाए दो बाइक सवार चार की संख्या में बदमाशों ने घेर लिया एवं हथियार का भय दिखाकर एक लाख 66 हजार रूपए लूट कर कल्याणपुर की ओर फरार हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

8 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

8 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

8 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

9 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago