Bihar

ED ने अटैच की संपत्ति तो लालू के समर्थन में आया JDU, कहा- ‘दबाव बनाने की मंशा कामयाब नहीं होगी’

लालू परिवार के खिलाफ ईडी के एक्शन को महागठबंधन ने बदले की कार्रवाई बताया है. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जो कार्रवाई ईडी ने की है, वह विपक्षी दलों को कमजोर करने का साजिश है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तौर तरीके को पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से विपक्षी दलों पर ईडी और सीबीआई कार्रवाई करती है और किस तरह से ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है.

“लालू परिवार को जो परेशान करने की नीयत से लगातार ये लोग दबाव बना रहे हैं, उसके पीछे की मंशा साफ है. वो चाहते हैं कि कैसे विपक्षी दलों में शामिल नेताओं को डराया जाए ताकि विपक्षी कुनबा कमजोर हो सके लेकिन देश की जनता ने मन बना लिया है INDIA का साथ देने का. वो लोग लाख कोशिश कर ले विपक्ष को डिफेम करने की लेकिन कुछ नहीं होगा”- अभिषेक झा, प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड

‘विपक्ष का डराने की कोशिश’:

अभिषेक झा ने कहा कि जनता देख रही है कि जिस तरह से विपक्षी एकता को लेकर पूरे देश में दल एकजुट हो रहे हैं, वैसे में इस इंडिया गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी के लोगों में बौखलाहट है. यह कार्रवाई जो लालू यादव या तेजस्वी यादव की संपत्ति को लेकर की गई है, वह राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए की जा रही है.

‘इंडिया गठबंधन के साथ जनता’:

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह की राजनीति केंद्र में बैठी हुई सरकार कर रही है, हम उसका विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से चाहे जितना भी विपक्षी दलों के नेताओं को डराने और बदनाम करने की कोशिश कर ले, लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं है. अभिषेक झा ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का साथ देना है.

ईडी ने लालू परिवार की संपत्ति अटैच की:

आपको बताएं कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाला में सोमवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू परिवार की 6 करोड़ दो लाख की संपत्ति अटैच की है. इसके पहले भी दो बार उनकी संपत्ति अटैच की गई थी. इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और तेजस्वी यादव आरोपी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

53 मिनट ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

5 घंटे ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

7 घंटे ago