Bihar

NIA के वांटेड 1 लाख के इनामी असलम को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, जारी हुआ था लुक आउट नोटिस

बिहार पुलिस ने NIA के वांटेड असलम अंसारी उर्फ गुलटेन को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी पुलिस ने उसे रक्सौल से गिरफ्तार किया है। असलम पर 1 लाख रुपए का इनाम था और काफी दिनों से फरार चल रहा था। जांच एजेंसी NIA ने असलम के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया था।

असलम अंसारी उर्फ गुलटेन नेपाल के परसा जिला के इनरवा गांव का रहने वाला है। इसका संबंध पाकिस्तान से लेकर दुबई, मलेशिया, बांग्लादेश के लोगों से है। आरोप है कि वह मलेशिया और पाकिस्तान में छपने वाली जाली इंडियन करेंसी को नेपाल के रास्ते भारत में सप्लाई करता है।

पुलिस के मुताबिक, असलम दिल्ली में ढाई साल तक जेल में था। 2019 में जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद NIA ने लुक आउट नोटिस जारी करने के साथ साथ एक लाख का इनाम भी घोषित किया था।

मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल से पकड़ा

मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि बॉर्डर इलाके में असलम की सक्रिय बढ़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद सदर ASP के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने रक्सौल से उसे अरेस्ट किया है। उसके पास से कोई जब्ती नहीं हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में NIA को भी जानकारी दे दी गई है।

रक्सौल में लगाए गए थे पोस्टर

वांटेड असलम को गिरफ्तार करने के लिए NIA की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल के सभी चौक-चौराहों पर इसका पोस्टर चिपकाया गया था, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। अब असलम की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

9 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

15 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

15 घंटे ago