Bihar

NDA में शामिल होंगे चिराग पासवान? आज पटना में पार्टी की बैठक के बाद कर सकते हैं ऐलान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को एनडीए में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक चिराग ने रविवार को श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी मुख्यालय पर सुबह दस बजे पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है. इस बैठक में गठबंधन में शामिल होने को लेकर बड़ा फैसला लिये जाने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर काफी सम्मान रखने की वजह से लंबे समय से चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने की संभावना जतायी जाती रही है.

बिहार को बर्बाद करनेवाले लोगों को जनता सबक सिखायेगी

इधर, नवादा में चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को बर्बाद करने वाले लोगों को जनता इस चुनाव में सबक सिखायेगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षियों की हवा निकल जायेगी. उन्होंने कहा कि 33 साल तक जदयू व राजद गठबंधन की सरकार बिहार में रही है. इसके बावजूद बिहारियों को हर जगह प्रताड़ित होना पड़ रहा है. विकसित बिहार का सपना पूरा करके ही हम दम लेंगे. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबको मिलकर काम करना है.

चुप नहीं बैठेंगे मजदूर

दिल्ली-मुंबई जैसे स्थानों पर रोजगार के लिए रेलगाड़ी में भरकर जाने वाले हमारे बिहार के भाई-बहन होते हैं. शिक्षा और रोजगार जैसी बातें केवल वादा कर रह गया है. दिल्ली एम्स के आगे लाइन में खड़े हम भीड़ को देखकर आसानी से कर सकते हैं, किसमें सबसे अधिक बिहार के लोग होते हैं. यदि हमारे राज्य में ही स्वास्थ्य की सुविधा होती तो गरीबों को इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे शहर जाना नहीं पड़ता. भूखे रहने को मजबूर मजदूर अब चुप नहीं बैठेंगे और सत्ता से इन लोगों को दूर करेंगे.

बिहार सरकार पर बरसे चिराग

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकल नेता को सांसद चुनाव में टिकट दिलाने की बात कही. संस्थान के निदेशक और पार्टी के नेता डॉ आरपी साहू की मेजबानी में सभी लोगों के अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था की गयी थी. इसमें पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर अपना गुस्सा दिखाया. इस दौरान पार्टी के कई आला नेता मौजूद रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago