Bihar

बिहार: खेल-खेल में चली बंदूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गोली मारी; मौत

बिहार के भभुआ में खेल-खेल में गोली चलने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई। मामला शहर के वार्ड नंबर 14 का है। मृतक की पहचान राज उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह सासाराम के कबीरगंज का रहने वाला था और एक समारोह में शामिल होने परिवार के साथ मामा के घर भभुआ आया था। बुधवार सुबह वह अपने 9 साल के छोटे भाई बिगन कुमार के साथ खेल रहा था। तभी बिगन के हाथ लोडेड पिस्टल लग गई। गलती से उसने ट्रिगर दबा दिया और गोलू की छाती पर गोली लग गई।

पुलिस के मुताबिक गंभीर अवस्था में गोलू को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर थाना के एसएचओ रामानंद मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम मृतक के मामा पंकज कुमार के घर पहुंची। हालांकि, परिवार के सभी लोग इससे पहले ही भाग निकले। बताया जा रहा है कि बंदूक बिना लाइसेंस की थी। पुलिस को मौके से हथियार नहीं मिला है।

पुलिस ने बच्चों के मामा के खिलाफ लापरवाही से मौत और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। बच्चे के हाथ में बंदूक कैसे आई यह मामा पंकज की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

30 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago