Samastipur

समस्तीपुर में मां और नानी ने जन्म से पहले किया बच्चे का सौदा, लिंग जांच करवाकर डील की, डिलिवरी के बाद ढाई लाख में बेचा; ससुराल वालों से कहा- “बेटा मर गया”

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा किया। अपनी मां के साथ मिलकर महिला ने जन्म से पहले ही ढाई लाख में बच्चे की डील की और डिलिवरी के बाद उसे बेच दिया। डिलिवरी के बाद महिला ससुराल न जाकर मायके चली गई और ससुराल वालों से कहा कि उसका बेटा मर गया। शोक में डूबे परिवार के 24 लोगों ने मुंडन भी करवाया। बाद में गांव में बच्चे के सौदे की बातें होने लगी तो पूरा मामला खुला। जिसके बाद महिला ने जिसे बच्चा दिया था, उससे वापस ले लिया और अब पूरे मामले की लीपापोती कर रही है। बड़ी बात ये है कि महिला ने गर्भ में पल से भ्रूण की लिंग जांच करवाई, बेटे का पता चलने के बाद उसका सौदा तय किया।

सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे एक मां ही अपने बच्चे की सौदागर बनी और कैसे पूरा मामला खुला…

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 28 फरवरी 2026 की‎ रात लेबर पेन होने पर महिला विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती हुई। यहां 1 मार्च‎ को उसने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा‎ दोनों स्वस्थ थे। प्रसव के बाद महिला ने‎ ससुराल नहीं जाकर मायके जाने की जिद की।‎ आशा ने एंबुलेंस से जाने की सलाह दी,‎ लेकिन महिला टोटो से जाने की बात कह कर ‎निकल गई। आरोप है कि सीएचसी से निकलने‎ के बाद रास्ते में ही नवजात को बेच दिया गया।‎ ससुराल वालों को बच्चे की मौत ‎होने की झूठी सूचना दे दी।

परिवार के लोगों ने शोक में बाल मुंडवाए :

शाम में परिजनों को फोन कर ‎बच्चे की मौत की सूचना दे दी ‎गई। सूचना मिलते ही घर में ‎मातम छा गया। 2 मार्च को ‎होलिका दहन के दिन ससुराल के ‎करीब डेढ़-दो दर्जन लोगों ने बाल‎ मुंडवा कर शोक प्रकट किया। बच्चे की दादी ने बताया कि जब‎ वे रो रही थीं तो बच्चे की नानी ने‎ कहा कि ज्यादा चिंता करने से‎ क्या होगा, जहां से आया था वहीं‎ चला गया। कुछ दिनों बाद गांव‎ में चर्चा फैलने लगी कि बच्चा मरा ‎नहीं बल्कि बेचा गया है।‎

अब जानिए कैसे खुला राज :

होलिका दहन करने की जगह पूरा परिवार नवजात की मौत के शोक में डूबा था। लेकिन कुछ दिनों बाद गांव ‎में बच्चे के सौदे की चर्चा होने लगी। लोग आपस में बात करने लगे कि बच्चा मरा ‎नहीं बल्कि बेचा गया है। ‎दरअसल, परिवार के लोग जब बाल मुंडवा रहे थे, तभी गांव के किसी आदमी ने इसका कारण पूछा। तो उसने कहा कि बच्चा तो जिंदा है, उसके लिए आप बाल क्यों मुंडवा रहे हैं। 4 मार्च को होली के दिन ससुराल और समाज के ‎लोग महिला के मायके पहुंचे। बच्चे की मौत का सबूत मांगने लगे। बच्चे को ‎दफनाने का स्थान दिखाने को‎ कहा।

पिता बोले- अल्ट्रासाउंड करवाकर लिंग पता किया :

पत्रकार से बात करते हुए बच्चे के पिता ने बताया, ‘मैं‎ परदेस में मजदूरी करता हूं और घटना की‎ जानकारी बाद में मिली। मेरी दो शादी हुई है। ‎पहली पत्नी के देहांत होने के बाद मैंने दूसरी‎ शादी की। पहली पत्नी से भी एक बेटा है, जो मेरी मां (अपनी दादी)‎ के साथ रहता है।‎ 1 मार्च को बेटे का जन्म हुआ। पहले मेरी सास ने कहा दोनों ठीक हैं, फिर शाम को फोन कर बोली कि बच्चा मर गया। फिर दबाव बनाए तो वो 10 दिन बाद बच्चे को लेकर आए।

ससुरालवाले गोद देने की बात कह रहे हैं, लेकिन पिता होने के नाते मुझे बताना तो चाहिए था। मेरी पत्नी और उसकी मां ने मिलकर चुपचाप ये सारा कांड किया। उनके आने के बाद पंचायत में पूरे मामले का फैसला कराएंगे।’ मामले को लेकर सीएचसी प्रभारी डॉ. धीरज कुमार ने कहा, ‘बच्चे का जन्म यहां हुआ था, दोनों स्वस्थ थे।‎ बाद में मां बच्चे को लेकर चली गई। आगे क्या ‎हुआ, इसकी कोई जानकारी मुझे नहीं है।’‎ लोगों के दबाव के बाद महिला ने बच्चा ‎वापस लाने की बात कही। इसके बाद 10-11‎मार्च को नवजात को वापस लाकर मां के पास दे ‎दिया गया। महिला को एक 6‎ साल का बेटा है जो साथ में रहता ‎है। यह दूसरा बच्चा है जिसका‎ सौदा किया गया था।‎ फिलहाल इस मामले में ‎कहीं भी कोई शिकायत नहीं की ‎गई है।

समधन ने कहा- क्रियाकर्म कर लीजिए :

पत्रकार से बातचीत में बच्चे की दादी ने बताया, ‘मेरी समधन ने कहा कि बच्चे की मौत पर जो क्रियाकर्म होता है, कर लीजिए। मेरी बहू से कोई बात नहीं हुई। उन दोनों ने किस मजबूरी में बच्चे का सौदा किया वो तो वही दोनों बताएंगे। यहां से 2 गाड़ी में लोग गए, उन दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो बहू और समधन ने बच्चे को बेचने की बात मानी। दोनों बोली- हमलोगों से गलती हो गई। माफ कर दीजिए।’ ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेग्नेंसी ‎के दौरान समस्तीपुर में ‎अल्ट्रासाउंड कराकर लिंग की‎ जांच कराई गई थी। लड़का ‎होने की जानकारी के बाद पहले ‎से ही सौदा तय कर लिया गया‎ था। यह भी चर्चा है कि करीब ‎दो से ढाई लाख रुपए में किसी‎ मुस्लिम परिवार के हाथों में ‎बच्चा को बेचा गया था। ‎खरीदने वाला व्यक्ति इसी थाना क्षेत्र‎ का ही बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

11 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

32 मिनट ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

12 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

12 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

12 घंटे ago