बिहार: खेल-खेल में चली बंदूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गोली मारी; मौत
बिहार के भभुआ में खेल-खेल में गोली चलने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई। मामला शहर के वार्ड नंबर 14 का है। मृतक की पहचान राज उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह सासाराम के कबीरगंज का रहने वाला था और एक समारोह में शामिल होने परिवार के साथ मामा के घर भभुआ आया था। बुधवार सुबह वह अपने 9 साल के छोटे भाई बिगन कुमार के साथ खेल रहा था। तभी बिगन के हाथ लोडेड पिस्टल लग गई। गलती से उसने ट्रिगर दबा दिया और गोलू की छाती पर गोली लग गई।
पुलिस के मुताबिक गंभीर अवस्था में गोलू को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर थाना के एसएचओ रामानंद मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम मृतक के मामा पंकज कुमार के घर पहुंची। हालांकि, परिवार के सभी लोग इससे पहले ही भाग निकले। बताया जा रहा है कि बंदूक बिना लाइसेंस की थी। पुलिस को मौके से हथियार नहीं मिला है।
पुलिस ने बच्चों के मामा के खिलाफ लापरवाही से मौत और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। बच्चे के हाथ में बंदूक कैसे आई यह मामा पंकज की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।
![बिहार: खेल-खेल में चली बंदूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गोली मारी; मौत 5 Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/05/Sanjivani-Hospital-New-Flex-2023-Bittu-G.jpg)
![बिहार: खेल-खेल में चली बंदूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गोली मारी; मौत 6 IMG 20230701 WA0080](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230701-WA0080.jpg)
![बिहार: खेल-खेल में चली बंदूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गोली मारी; मौत 7 IMG 20230606 WA0083](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230606-WA0083.jpg)
![बिहार: खेल-खेल में चली बंदूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गोली मारी; मौत 8 IMG 20230324 WA0187 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230324-WA0187-01.jpeg)
![बिहार: खेल-खेल में चली बंदूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गोली मारी; मौत 9 IMG 20230620 WA0060](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0060.jpg)
![बिहार: खेल-खेल में चली बंदूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गोली मारी; मौत 4 IMG 20230604 105636 460](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230604_105636_460.jpg)