Bihar

नीतीश के मंत्री का बड़ा दावा- केंद्र ने बिहार को 91 हजार करोड़ का दिया झटका, बताया NDA से हटने की वजह

नीतीश सरकार के वित्त मंत्री मंत्री विजय चौधरी और योजना विकास मंत्री बिजेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। दोनों मंत्रियों ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी की सरकार एनडीए से अलग होने का बदला ले रही है। राजनैतिक वैमनस्यता में बिहार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मदद में कमी से बिहार को 91 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। दोनों मंत्रियों ने दावा किया कि एनडीए से अलग होने की वजह भी यह थी।

राजधानी पटना में मंगलार को दोनों मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस किया। वित्त मंत्री विजय चौधरी और योजना विकास मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि जहां बिहार की हक मारी वहां क्यों रहना । वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबी कम करने के मामले मे बिहार देश में अव्वल यह राष्ट्रीय औसत से दोगुना है। पूरे देश में जितने लोग गरीबी रेखा से बाहर गए उनमें 16.5 फीसदी सिर्फ बिहार के हैं। उन्होंने कहा भाजपा नेता एक भी योजना बताएं जो बिहार के लिए विशेष रूप से तैयार की गई हो या फिर जिस योजना के तहत सिर्फ बिहार को अलग से मदद की गई हो। सिर्फ गलत सलत दावा किया जाता है कि बिहार के लिए यह कर दिया तो वह कर दिया।

राज्य का विकास भाजपा को पच नहीं रहा

इससे पहले योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा था बिहार का विकास भाजपा को पच नहीं रहा है। इसलिए बिहार में रिकॉर्ड गरीबी कम होने की बात उन्हें हजम नहीं हो रही। यह तो गर्व का विषय था, जिसपर भाजपा नेता राजनीति कर रहे हैं। उन्हें हैरानी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने इतनी बड़ी उपलब्धि कैसे हासिल कर ली? मंत्री ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार के सहयोग और उनकी योजनाओं से ही गरीबी में रिकॉर्ड कमी आई है तो फिर यूपी-एमपी समेत तमाम भाजपा शासित राज्य बिहार से पीछे क्यों रह गए? क्या उन्हें केन्द्र की मोदी सरकार ने सहायता नहीं दी? या फिर उनकी जगह बिहार को अतिरिक्त सहायता दे दी। भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि केन्द्र सरकार ने बिहार को अलग से किस योजना के तहत मदद की है। बिहार के लिए क्या नया हुआ है जो अन्य राज्यों के लिए नहीं किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago