Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों पर लगी मुहर, किसानों के लिए 100 करोड़ रुपए की मंजूरी; बच्चों को मिलेगी भुनी मूंगफली

बिहार कैबिनेट की आज मीटिंग खत्म हो गई है। आज की मीटिंग में कुल 25 एजेंडो पर मुहर लगी है। खास बात रही कि आज कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री के साथ ही डिप्टी सीएम भी भाग लेने पहुंचे थे।

बता दें कि करीब हफ्ते भर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक साथ हैं। दरअसल 18 जुलाई की विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के बाद दोनों किसी भी सरकारी कार्यक्रम में एकसाथ नजर नहीं आ रहे थे।

राजगीर के मलमास मेले के उद्घाटन में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। आज कैबिनेट की बैठक में उपमुख्यमंत्री यादव के शामिल होने के साथ ही कयासों और चर्चाओं पर विराम लग गया।

कैबिनेट में हुए अहम फैसले

बिहार सूखे की ओर बढ़ रहा है। सरकार ने अब किसानों को डीजल अनुदान देने का फैसला लिया है। इसके लिए 100 करोड़ रुपए की एडवांस निकासी पर मुहर लगाई गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 50 करोड़ रुपए के अतिरिक्त यह राशि जारी की गई है। इस राशि को फसलों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब सुलभ इंटरनेशनल की इंट्री दी गई है। मनोनयन के आधार पर हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए शौचालय और स्नानघर उपलब्ध कराया गया है। सुलभ इंटरनेशनल टॉयलेट और वॉशरूम का रखरखाव भी देखेगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों में वेज खानेवाले बच्चों के लिए भुनी मूंगफली परोसी जाएगी। बुधवार और शुक्रवार को मूंगफली खिलाई जाएगी। कैबिनेट ने इसके लिए कुल 216 करोड़ रुपए खर्च करने पर मुहर लगाई है।

बिहार का सूचना आयोग और सशक्त होगा। आयोग में विभिन्न तरह के कुल 5 पदों का सृजन किया गया है।

बख्तियार-ताजपुर फोरलेन गंगा पुल के लिए 131 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। केंद्र सरकार से राशि नहीं मिलने के कारण एडवांस में यह राशि स्वीकृत की गई। कुल 935 करोड़ रुपए के खर्च से यह ब्रिज बन रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago