Bihar

तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा में BJP का हंगामा, स्पीकर के सामने पहुंच उठाई कुर्सी; सदन स्थगित

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के अंदर भाजपा ने काफी हंगामा किया है भाजपा के विधायक तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार सदन में हंगामा करते हुए बेल के अंदर आ गए और कुर्सी उठाकर हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने दोपहर 2:00 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है।

बिहार विधानमंडल माॅनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। बिहार विधान सभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष के नेता हंगामा करने लगे। इसके कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगने शुरू हो गए। भाजपा के तरफ से सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव को बचाने का आरोप लगाते हुए यह हंगामा किया जा रहा है। बीजेपी के विधायकों के तरफ से तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की जा रही है।

जिसके बाद भाजपा के विधायक अपनी मांगो को लेकर वेल में उतर आए और हंगामा करने लगे, इस दौरान विस के अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को शांत रहने को अपने आसन पर बैठने का आग्रह भी किया। इसके बाद भी भाजपा विधायक नहीं माने और कुर्सी उठाकर हंगामा करने लगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

दरअसल, मंगलवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद जोरदार शोर गुल शुरू हो गया। तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग करने वाले भाजपा सदस्य सीएम नीतीश के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। वहीं, भाकपा माले के विधायकों ने शिक्षक बहाली का मुद्दा उठाया।

 

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago