बिहार के औरंगाबाद में एक बकरी का बच्चा चर्चा के केंद्र में है। बच्चे का जन्म शनिवार को हुआ है। उसके दो सिर और चार आंखें हैं। बकरी के दो मुंह भी है। खास बात ये है कि वो दोनों मुंह से दूध पीती है। मामला गोह प्रखंड के घेजना गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को इस बकरी का जन्म हुआ। दो सिर और चार आंख वाली बकरी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस बकरी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।
दरअसल, घेजना गांव निवासी राजकुमार पासवान के बकरी ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। दो सिर और 4 आंख वाला बच्चा पैदा हुआ है। बच्चे के दो सिर देख पूरा परिवार चौंक गया। दो सिर वाली बकरी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई तो देखने वालों की भीड़ जुटने लगी। इस बकरी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। अब दो सिर वाली बकरी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। बकरी के जन्म के बाद परिवार के लोगों से लेकर हर कोई हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है।
बकरी के मालिक राजकुमार पासवान बताया कि आज तक मैंने दो सिर वाली बकरी के बारे में ना तो सुना था और ना ही देखा था। सोशल मीडिया पर भी दो मुंह और चार आंख वाले बकरी के बच्चों का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। बकरी का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। औरंगाबाद में पदस्थापित पशु चिकित्सक डॉ आरके त्रिवेदी ने बताया कि एक साथ दो अंडा फर्टिलाइज होने के कारण चार आंख और दो सिर वाले बच्चों का जन्म होता है। जिसकी उम्र काफी कम होती है।
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…