नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को पूर्वी चंपारण में सुरक्षाबलों ने दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों चीनी नागरिक हैं। उनके पास पासपोर्ट है पर वीजा भी नहीं है। रक्सौल आव्रजन विभाग ने यह कार्रवाई की है। दोनों विदेशियों से पूछताछ की जा रही है। अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के उनके मकसद की तला की जा रही है।
भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने शनिवार रात लैंड कस्टम के पास दो संदिग्ध चीनी घुसपैठिये को नेपाल के रास्ते बिना वीजा के भारत में प्रवेश करते गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि इमीग्रेशन इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चीनी घुसपैठिये झाओ झींग(39) व फु कॉंग( 28) चीन के जेनग्रेशी के निवासी बताया जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि इस गिरफ्तारी के पूर्व में उक्त दोनों चीनी घुसपैठिये को 2 जुलाई को नेपाल से भारत में अवैध रूप में वगैर वीजा के प्रवेश करते बॉर्डर पर पकड़ा गया था। तब उन्हें चेतावनी देकर वापस नेपाल खदेड़ दिया गया था। परन्तु पुनः दोनों चीनी नागरिक को शनिवार रात पौने नौ बजे भारतीये बॉर्डर क्रॉस कर लैंड कस्टम के रास्ते शहर में घुसपैठ कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों चीनी नागरिक को आवश्यक कानूनी के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
हरैया थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज करके गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान सीमा पर तैनात विभिन्न खुफिया तंत्र के अधिकारी गिरफ्तार संदिग्ध चीनी नागरिकों से अलग अलग स्तर पर पूछताछ में जुटी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गिरफ्तार चीनी नागरिक के भारत में घुसपैठ करने के पीछे की साजिश क्या थी। उनके दुबारा भारत में प्रवेश करने का दुस्साहस को देखते हुए बाद सीमा सुरक्षा तंत्र चौकन्ना हो गया है।
भारत-चीन के बीच वर्तमान में अच्छे संबंध नहीं हैं। इसे देखते हुए इन विदेशी नागरिकों का भारत में प्रवेश की कोशिश गंभीरता के साथ देखी जा रही है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि भारत आने का इनका मकसद क्या है. जानकारी के मुताबिक दोनों सही बात नहीं बता रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत व्यवहार किया जा रहा है।
इससे पहले भी भारत नेपाल बॉर्डर पर चीनी नागरिक पर पकड़े जा चुके हैं। सीतामढ़ी में नेपाल सीमा पर दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षाबलों के लिए कड़ी चुनौती और सोचने का विषय है कि बार-बार चीनी नागरिक अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश क्यों करते हैं। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होने का दावा कर रही है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…