Bihar

चिराग पासवान को पशुपति पारस ने फिर से हड़काया … रामविलास ने मुझे दिया था उत्तरदायित्व, कोई कितना भी छटपटा ले नहीं छोडूंगा हाजीपुर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस भले ही एनडीए की बैठक में 18 जुलाई को एक मंच पर दिखे हों लेकिन अभी भी दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर तकरार जारी है. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने शनिवार को कहा कि हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का चिराग पासवान का भले ही दावा हो लेकिन इस सीट को वे छोड़ नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाजीपुर मेरे भाई रामविलास पासवान की कर्मभूमि है. रामविलास पासवान ने मुझे अपना उत्तरदायित्व दिया और अलौली से चुनाव लड़ने को कहा था.

पशुपति ने कहा कि इसी तरह रामविलास ने ही मुझे हाजीपुर से लड़ने के लिए कहा था. उन्होंने दावा किया कि रामविलास पासवान को उस समय पशुपति ने सुझाव भी दिया था कि चिराग या भाभी को लड़ाया जाय लेकिन रामविलास ने कहा था चिराग जमुई से सांसद हैं. इसलिए वे बड़े भाई के आशीर्वाद से मैंचुनाव लड़े और जीत हासिल की. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान को मुझपर सबसे अधिक विश्वास था.

उन्होंने कहा कि भले ही 18 जुलाई की एनडीए की बैठक में हम चाचा-भतीजा एक साथ आए हों लेकिन मेरे और चिराग के बीच राजनीतिक रिश्ता नहीं है बल्कि यह सिर्फ पारिवारिक रिश्ता है. इसलिए हाजीपुर से ही मैं चुनाव लडूंगा और मेरा ये एलान है। साथ ही जब तक रहूँगा मैं एनडीए में रहूँगा. उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों, खास करके बिहार के लोगो को गलतफहमी है. मैंने एनडीए की बैठक में आने पर चिराग को दिल से आशीर्वाद दिया था. मेरा बेटा और भतीजा है इसलिए आशीर्वाद दिया. लोगों ने कहना शुरू किया है दोनों दल मिल गए है लेकिन ये गलत है। उनका दल अलग है मेरा दल अलग है.

पशुपति ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी तब एनडीए गठबधन में नही थी. चिराग पासवान ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। जदयू के खिलाफ के साथ साथ बीजेपी के खिलाफ भी उम्मीदवार दिया। इससे चिराग के कारण एनडीए के वोट को काटने का काम किया गया और उससे राजद की जीत हुई थी। एक तरफ चिराग खुद को रामभक्त हनुमान भी कहते है और दूसरी तरफ राजद को जिताने का काम किया था। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में जितने भी सांसद हैं सब हमारे साथ हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago