Bihar

बिहार : पूर्व विधायक का जेल में जान से मारने की साजिश का आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश, कक्षपाल निलंबित

पटना के बेउर जेल में कल रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने ना केवल प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं. बल्कि अब बिहार सरकार पर भी जेल में ही बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह की हत्या की साजिश का आरोप लगाया जा रहा है. खुद अनंत सिंह ने कहा है कि उनकी जान को यहां खतरा है. जिसके बाद अब प्रशासन भी सख्त होते नजर आ रही है. इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. डीएम चंद्रशेखर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही हंगामा करने वाले कई कैदियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है और कक्षपाल को भी तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया है.

अधिकारी तुरंत ही बेउर जेल में पहुंचे

दरअसल, कल अनंत सिंह के समर्थकों और जेल में बंद दूसरे गुट के साथ मारपीट शुरु हो गई. मामले को शांत कराने पहुंचे जेल कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई. मामला इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लग गए. जिसके बाद पगली घंटी भी बजाई गई. इस मारपीट में कई कैदी घायल हो गए हैं. वहीं, बताया जा रहा है कि चार जेल कर्मी भी घायल हो गए हैं. मामले की सूचना मिलने के बाद अधिकारी तुरंत ही बेउर जेल में पहुंचे. अधिकारियों के साथ साथ कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची.

31 कैदियों को दूसरे जेल में किया जा रहा शिफ्ट 

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल कैदियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही इस मामले से संबंधित कक्षपाल को भी सस्पेंड करने का आदेश दिया है. वहीं, इस मारपीट में शामिल 31 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. डीएम ने इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

10 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

11 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago