Bihar

54 फुट के कांवर को 400 कांवरिया दे रहे बारी-बारी से कंधा, जानें कब पहुंचेंगे बाबाधाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

विशाल शिवधारी कांवर संघ मारूफगंज, पटना सिटी के कांवरियों का 54 फुट का कांवर रविवार को कांवरिया पथ पर आकर्षण का केंद्र बना. रविवार को पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा जल भर कर कांवरिया बाबाधाम को निकले. गंगाघाट पर संकल्प पूजन के बाद बाबा के जयकारे लगाते हुए नृत्य करते कांवरिया गंगाधाम से बाबाधाम को प्रस्थान किया. 54 फुट के इस कांवर को बारी-बारी से 400 कांवरिया कंधा देते है. कांवर में छह कलश है. जिसमें सभी 400 कांवरिया का जलपात्र है.

पिछले 15 वर्षों से उठा रहे हैं 251 किलो वजनी कांवर

संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 से 54 फीट का कांवर लेकर हर साल जा रहे है. कांवर का वजन 251 किलो है. इस कांवर को एक साथ नौ कांवरिया लेकर चलते है. 54 घंटा में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प रहता है. कांवर में भगवान शिव और मैया पार्वती का आकर्षक मूर्ति शिव और शक्ति का प्रतिबिंब दिखायी पड़ रहा है. कांवर में गणेश, बजरंगबली, मैया पार्वती आदि के मूर्ति है.

उन्होंने कहा कि लगातार 15वां वर्ष है, जब 54 फुट का कांवर लेकर हम लोग सुलतानगंज से बाबाधाम जा रहे हैं. यहां आने से पहले पटना सिटी में भी इस कांवर का भ्रमण कराया गया था. कांवर को तीन भाग में बांट कर यहां लाया गया. सुलतानगंज में इसे जोड़ा गया है. विनोद कुमार ने बताया कि संघ की ओर से जगह-जगह भंडारे की भी व्यवस्था की गयी है.

होती है मनोकामना पूरी

कांवरियों ने बताया इस कांवर को कंधा देने वालों की मनोकामना बाबा अवश्य पूरी करते है. हर वर्ष कांवरिया आस्था, श्रद्धा के साथ कांवर को कंधा देकर बाबा पर जलार्पण करते हैं. कांवरियों ने बताया कि बाबा ने उनकी हर मनोकामना पूरी की है. कांवरियों ने कहा कि जब तक 54 फुट का कांवर आयेगा, हमलोग आयेंगे. 54 फुट कांवर को लेकर ढोल, मझीरा के साथ नृत्य करते हुए कांवरिया बाबाधाम की ओर रवाना हुए. बताया गया कि कांवर को कंधा देने के बाद जलार्पण करने से कई को नौकरी बाबा ने दिया. कुछ महिला कांवरिया भी साथ है. बाबा के जयकारे लगाते कांवरिया बाबाधाम को रवाना हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

17 मिनट ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

12 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

13 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

14 घंटे ago