Bihar

सिक्सलेन पुल से सोन नदी में गिरा ट्रक ड्राइवर, देर रात अवैध बालू खनन के खिलाफ चल रही थी चोकिंग

भोजपुर जिले के आरा-पटना हाइवे पर कोईलवर सोन नदी स्थित नए सिक्स लेन पुल पर खनन विभाग की छापेमारी के दौरान सोन नदी में गिरे चालक का शव मंगलवार की सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक 32 वर्षीय पिंटू यादव पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र के नगहर टोला गांव निवासी यमुना यादव के पुत्र थे। वे पेशे से ट्रक ड्राइवर थे।

खनन विभाग के जवानों पर लगा पिंटू को पुल से धक्‍का देने का आरोप

मृत चालक के स्वजन खनन विभाग के जवानों पर पुल से नीचे धक्का देकर फेंकने का आरोप लगाया है। जबकि, पुलिस के अनुसार खनन विभाग की छापेमारी के दौरान भागने के क्रम में यह हादसा हुआ है। इधर, इस घटना के बाद ट्रक चालकों और स्वजनों में आक्रोश भड़क उठा।

इसके बाद उन्होंने कोईलवर सिक्स लेन पुल को जाम कर दिया। सड़क जाम किए जाने के कारण पुल पर परिचालन अवरूद्ध हो गया है। पुल पर सारे ट्रक खड़े हैं। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

खनन विभाग की छापेमारी के दौरान गिर गया था चालक

चालक पिंटू कुमार सोमवार की रात करीब दस बजे बालू घाट से ट्रक पर बालू लोड कर मधुबनी के लिए जा रहा था। इस दौरान कोईलवर सिक्स लेन पुल पर खनन विभाग की टीम चेकिंग के दौरान ट्रकों को रुकवाने की कोशिश की।

इसके बाद टीम को देख ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग रहा था। वह पुल के डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान खनन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। ठीक उसी दौरान वह सोन नदी में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा रात से ही उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

जेल जाने के डर से तेजी से भाग रहा था पिंटू

ट्रक चालकों ने बताया कि जब खनन विभाग वालों ने उसे पकड़ने को दौड़ाया, तभी वह अपनी जान बचाने और जेल जाने के डर से ट्रक से उतरकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर भाग रहा था। सैफ जवान द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश की गई। ठीक उसी दौरान उनके हाथों से धक्का लगने से वह पुल में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सोन नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन रात में वह नहीं मिल पाया।

खोजबीन के बाद पिंटू का शव बरामद हुआ

मंगलवार की सुबह पुनः खोजबीन के दौरान उसका शव बरामद किया गया। इधर, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा जा रहा है। इस दौरान आक्रोशित ट्रकों के चालकों ने दोनों लेन पर गाड़ियों को रोककर आवागमन बाधित कर दिया है। कई गाड़ियों के हवा को भी खोल दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

7 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

8 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

20 घंटे ago