Bihar

बिहार: 2 दिन से सोन नदी पुल के पिलर में फंसा किशोर, गैप के बीच से दिख रहा हाथ; रेस्क्यू जारी

बिहार के रोहतास में सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर में एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू करने में जुट गई है. देर रात तक किशोर को रेस्क्यू नहीं किया जा सका. हालांकि मौके पर स्थानीय लोग व प्रशासन की टीम रेस्क्यू करने की कवायद में जुटी रही. वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोग बच्चे के बाहर निकलने की प्राथना भगवान से कर रहे हैं.

दो पाया के बीच में फंसा है बच्चाः 

बताया जाता है कि बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नासरीगंज से दाउदनगर जाने वाली सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर नंबर- 1 के पास दो पाया के बीच में एक 12 वर्षीय बालक फंस गया है. इसकी जानाकरी जैसे ही स्थानीय लोगों मिली मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. सभी ने अपने स्तर से पहले तो बच्चे को निकालने की कोशिश की जब लोग सफल नहीं हो सके तो प्रशासन को सूचना दी गई. वहीं मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम रेस्क्यू की कवायद में जुटी है.

2 दिनों से घर से लापता था बालकः

पिलर में फंसा बच्चा नासरीगंज के खिरियाव गांव के रहने वाले भोला साह का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार है, जो थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है. परिजन ने बताया कि वह दो दिनों से घर से लापता था, लेकिन अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है. जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है.

बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारीः

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नासरीगंज के बीडीओ मो. जफर इमाम, अंचलाधिकारी अमित कुमार, स्थानीय पुलिस बल आदि के साथ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बिक्रमगंज के एसडीएम उपेंद्र पाल भी मौके पर पहुंचे हैं, बच्चा को निकालने का प्रयास किया जा रहे है. बच्चा फिलहाल सुरक्षित है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

36 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago