Samastipur

समस्तीपुर में अजीबो-गरीब मामला : यजमान एक पुरोहित दो, पूजा करवाने को लेकर दोनों में जमकर मारपीट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- संपत्ति, रुपये के लेनदेन और अन्य विवाद के लिए मारपीट करने की घटना सामने आती रहती है लेकिन समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला घटना सामनें आया है जो अन्य मामलों से काफी अलग है। जहां यजमान के घर पूजा कराने के विवाद को लेकर एक पंडित ने दूसरे पंडित को पीट कर जख्मी कर दिया। इसके बाद दोनों जख्मी पंडित इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। घटना घटहो ओपी के घटहो गांव की है।

जानकारी के अनुसार अमलेश कुमार झा और बालकृष्ण झा का पूजा कराने का इलाका सरायरंजन पश्चिमी है। गांव के दूसरे पंडित अरुण झा द्वारा बाल कृष्ण झा और कमलेश झा के इलाके में आकर यजमान का पूजा कराया जा रहा था। इसकी जानकारी अमलेश कुमार झा और बालकृष्ण झा को हुई तो यजमान के यहां पूजा कराने के वक्त ही पहुंच गए और यजमान से पूछताछ करने लगे।

इसके बाद यजमान ने बालकृष्ण झा और कमलेश झा को अपना पंडित बताया उसी पर दूसरे पंडित अरुण झा नाराज हो गए और अपने कुछ सहयोगियों को बुलाकर कमलेश और बाल कृष्ण के सात मारपीट करने लगे जिससे वह दोनों जख्मी हो। हो-हल्ला होने पर वहां अन्य लोग भी पहुंचे तब मामले को शांत कराया गया।

इसके बाद जख्मी पंडित अमलेश कुमार झा और बाल कृष्ण झा को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर सरायरंजन थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट की घटना हुई है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago