Bihar

बिहार: दूसरी जगह शादी तय होने से खफा प्रेमिका ने चाकू से सीआरपीएफ जवान का काटा गुप्तांग, PMCH में एडमिट

पटना के गांधी मैदान थाना के एग्जीबिशन राेड स्थित हाेटल के कमरे में प्रेमिका ने सुकमा में तैनात सीआरपीएफ के जवान का प्राइवेट पार्ट 60 फीसदी काट दिया. घायल अवस्था में उसे पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है. दोनों ने दो दिन पहले ही कोर्ट में शादी की थी. जवान की हालत काफी खराब बतायी जाती है. यह घटना बुधवार की है.

इधर, पुलिस ने मामले की जानकारी पाते ही प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली है. लेकिन पटना में रहकर पढ़ाई करती है. जबकि जवान मूल रूप से सीतामढ़ी के रहने वाले हैं. खास बात यह है कि दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं. गांधी मैदान थाने के अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि प्रेमिका काे गिरफ्तार कर लिया है.

दूसरी शादी तय होने से थी गुस्से में

बताया जाता है कि सीआरपीएफ जवान की शादी 23 जून काे शिवहर की एक लड़की से तय हुई थी. इससे प्रेमिका गुस्से में थी. पीएमसीएच टीओपी पुलिस ने जब जवान का बयान दर्ज किया तो उसने बताया कि वह युवती से तीन साल से प्रेम कर रहा है. शादी मेरी तय हो चुकी है और 23 जून को होने वाली है. शादी को लेकर तैयारियां भी हो रही है. इस बात की जानकारी प्रेमिका को हो गयी और उसने जान देने की धमकी देकर पटना बुला लिया. इसके बाद वह जून काे सुकमा से पटना पहुंचा और एग्जीविशन रोड स्थित एक हाेटल में रुक गया. इस दौरान शादी का दबाव बनाया तो उन लोगों ने पांच जून को पटनासिटी कोर्ट में मैरेज कर लिया. इसके बाद वापस होटल में आ गये.

चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट 

युवक होटल में अर्धनग्न स्थिति में बेड पर लेटा हुआ था. इसके बाद उसने उस लड़की से शादी खत्म करने का दबाव बनाया. इसके बाद उसने जान मारने की धमकी दी. इस पर उसे काफी समझाया कि इससे उसकी काफी बेइज्जती होगी. लेकिन प्रेमिका मानने को तैयार नहीं थी और कहा कि वह उसकी जान ले लेगी या अपनी जान दे देगी. इसके बाद उसने अपने बैग से चाकू निकाला और प्राइवेट पार्ट को काट दिया. वह किसी तरह से चिल्लाते हुए होटल के नीचे आया और होटल के काउंटर पर बैठे लोगों को जानकारी दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस काे भी जानकारी दी गयी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

26 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

48 मिनट ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

10 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

12 घंटे ago