Bihar

शिक्षक संघ के आंदोलन की चेतावनी पर शिक्षा मंत्री का बयान: कहा- शिक्षक नियमावली राज्य हित में

माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली और नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर 11 जुलाई को 11 बजे हजारों-हजार की संख्या में शिक्षक पटना पहुंचेंगे और आंदोलन होगा। बता दें 10 जुलाई से बिहार विधान मंडल का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है। यानी शिक्षकों का प्रदर्शन सत्र शुरू होने के एक दिन बाद होगा। मॉनसून सत्र पांच दिनों का होने वाला है। जाहिर है विधान मंडल के बाहर और विधान मंडल के अंदर दोनों जगह शिक्षकों की मांग गूंजेगी।

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने संघ की ओर से आंदोलन की दी गई चेतावनी पर कहा है कि इस आंदोलन पर हमें कुछ नहीं कहना है, जो शिक्षक नियमावली बनी है वह राज्य हित में है। कहा कि बस एक परीक्षा ही तो पास करनी है। वहीं परीक्षा पास करनी है जो वे स्कूलों में शिक्षक पढ़ा रहे हैं। शिक्षक नियमावली के जरिए बिहार शिक्षा के क्षेत्र में विश्वस्तरीय इमेज बनाने के लिए प्रयास कर रहा है।

बिना शर्त राज्यकर्मी बनाने की मांग है

शिक्षकों संघों की मांग है कि नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। यह महागठबंधन के घोषणा पत्र में भी कहा गया था लेकिन अब सरकार बीपीएससी से परीक्षा ले कर राज्यकर्मी का दर्जा देना चाहती है। बीपीएससी ने शिक्षक नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी निकाला हुआ है।

कुछ दिनों पहले शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को हटाते हुए तेज तर्रार अफसर के.के. पाठक को विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। शिक्षकों के आंदोलन पर के.के. पाठक का तेवर कड़ा होने वाला है इसकी खूब चर्चा है! लेकिन शिक्षक संघ भी इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने की मूड में है। चर्चा इसकी भी है कि अगर शिक्षक संघों की मांग नहीं मानी गई तो 2024 और 2025 के चुनाव में शिक्षक अपनी ताकत एकजुटता के साथ दिखाएंगे। यह एक बड़ा वोट बैंक है जिसका झुकाव राष्ट्रीय जनता दल की तरफ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

11 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

42 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

10 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

11 घंटे ago