Samastipur

समस्तीपुर: घरेलू विवाद में युवक ने सगे भाई और भाभी के ऊपर फेंका तेजाब, तीन झुलसे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ बाजार में दो भाइयों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक भाई के द्वारा तेजाब से हमला कर दिया जिससे 3 लोग झुलस गए हैं। इस घटना में एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-11 निवासी अशोक कुमार साह के पुत्र सुधीर कुमार साह एवं उनके भाई सुनील कुमार साह के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

इसी दौरान सुनील कुमार साह ने तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें सुधीर कुमार साह, उनकी पत्नी रेशमा कुमारी एवं भाभी सरिता देवी झुलस गए। पीड़ित सुधीर कुमार साह ने बताया कि मेरा भाई सुनील साह मेरे परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगा। हम सभी को घर छोड़कर जाने के लिए कह रहा था।

मना करने पर उसने मेरे माथे पर तेजाब छिड़क दिया, बीच-बचाव करने आई मेरी पत्नी रेशमा कुमारी एवं भाभी सविता देवी भी इस तेजाब हमले में बुरी तरह झुलस गई। पत्नी रेशमा कुमारी का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में जारी है। पीड़ित सुधीर कुमार साह स्थानीय थाना में रविवार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago