Bihar

OMG! बिहार के इस थाने में पुलिस के नाक के नीचे से शराब मामले में जब्त स्कॉर्पियो की चोरी, थानेदार पर गिरी गाज

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आम आदमी के घरों में या बाजार में चोरी होती है तो लोग थाने पहुंचते हैं। अगर थाने कैंपस में ही चोरी हो जाए तो क्या कहा जाए। सीवान जिले में चोर अब पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। घर तो छोड़िए अब थाना भी महफूज नहीं रहा गया। चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया गया है कि थाना परिसर से ही शराब मामले में जब्त स्कोर्पियो की चोरी कर ली। चोरों ने मुफ्फसिल थाना परिसर से पुलिस की नाक के नीचे से शराब मामले में जब्त स्कोर्पियो की चोरी कर ली है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। वहीं इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उस रात ड्यूटी में तैनात पुलिस सहायक अवर निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी मिली है कि चोरी गई स्कॉर्पियो शराब माफिया की थी। 5 जून को मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो से शराब लेकर कारोबारी आ रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी लगाई तो गाड़ी छोड़कर शराब माफिया फरार हो गए। मुफस्सिल थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। वही गाड़ी थाने से गायब हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस डिपार्टमेंट में खलबली मच गई। बात एसपी तक पहुंची तो ड्यूटी में तैनात दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में एसपी ने थानेदार को शो कॉज नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। घटना के बाद मुफस्सिल थाने का हर कर्मी और पदाधिकारी हैरत में है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

11 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago