Bihar

संतोष सुमन के इस्तीफे पर JDU ने दिया बड़ा बयान, कहा – ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं

बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिससे नीतीश कैबिनेट को बड़ा झटका लगा है और पार्टी के तरफ से बयान भी सामने आ गया है. संतोष सुमन को लेकर मंत्री लेसी सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि संतोष सुमन के इस्तीफे से नीतीश कैबिनेट को कोई फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे लोग आते जाते रहते हैं. सीएम नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को तो अपनी कुर्सी दे दी थी अब इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है.

मंत्री लेसी सिंह ने दिया बड़ा बयान 

दरअसल, संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद मंत्री लेसी सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो एक वक्त में अपनी कुर्सी तक जीतन राम मांझी को सौंप दी थी. इससे बड़ा सम्मान किसी और के लिए क्या ही हो सकता है. उन्होंने कहा कि संतोष सुमन के इस्तीफे से महागठबंधन के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. ऐसे लोग पार्टी में आते जाते रहते हैं.

मंत्री जमा खान ने कहा – छोटी मोटी बातें होते रहती हैं

उन्होंने कहा कि संतोष सुमन पार्टी में रहे या ना रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. 2024 में लोक सभा चुनाव होने जा रहा है. ऐसे में कई लोग महागठबंधन में शामिल होंगे. वहीं, दूसरी तरफ बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा है कि हमारा परिवार 7 लोगों का है और बड़े परिवार में छोटी मोटी बातें होते रहती हैं. हम इस पर बैठकर बातचीत कर लेंगे, लेकिन कहीं ना कहीं उन्होंने ने भी ये इशारों में कह दिया है कि ये छोटी मोटी बात है पार्टी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

8 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

8 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

21 घंटे ago