Bihar

रामचरितमानस को मस्जिद में बैठकर लिखा गया था, शिक्षा मंत्री के बाद आरजेडी विधायक के बिगड़े बोल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की सियासत में रामचरितमानस पर विवाद फिर से शुरू हो गया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बाद अब आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस को मस्जिद में बैठकर लिखा गया था। इतिहास उठाकर देख लीजिए। इस पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। इससे पहले नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ करार दिया था, जिस पर जमकर सियासी बखेड़ा हुआ था।

पटना के दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी के लोग एक-दूसरे को लड़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा कब तक चलेगा। अभी लोग राम मंदिर की चर्चा करते हैं। एक समय था जब रामचरितमानस को मस्जिद लिखा गया था। इतिहास उठाकर देखिए। उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं पड़ा?

एक मुस्लिम की लड़की जब भागवत कथा के लिए पुरस्कार जीतती है, तो लोग कुछ नहीं बोलते। जब हमारा देश गुलाम था, उस वक्त मुसलमान को देश से भगा देना चाहिए था। बीजेपी को अपनी पार्टी से मुस्लिम लोगों को भी निकाल देना चाहिए।” बता दें कि रीतलाल यादव का नाम बिहार के बाहुबली नेताओं में आता है। उनके खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रीतलाल यादव के इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारे में घमासान मच गया है। बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है। बीजेपी नेता अरविंद सिंह ने बयान जारी कर कहा कि रामचरितमानस को तुलसीदासजी ने कहां बैठकर लिखा, यह सब लोग जानते हैं। जो लोग कह रहे हैं कि मस्जिद में बैठकर लिखा गया है। लालू यादव के चरवाहा विद्यालय वाले ही ही मस्जिद में बैठकर लिखने की बात कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

7 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

18 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

18 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

19 घंटे ago