Samastipur

मोहिउद्दीननगर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त, पुलिस कर रही कैंप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाने के मटियोर गांव में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की पहचान गांव के कृष्णदेव राय (67 वर्ष) के रुप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारण गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है। घटना उस वक्त हुई जब बुजुर्ग शौच करने जा रहे थे।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मटियोर गांव के कृष्ण देव राय का पुत्र चंद्रबली राय, बंगाली राय व निरंज राय बेंगलुरू में गांव के ही रामानंद राय के साथ रहते थे। वहां सभी बिजली का कार्य करते थे। बताया गया है कि एक महीना पहले दोनों के बीच खाना बनाने के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि बेंगलुरू में झगड़ा आपसी समझौता के तहत समाप्त हो गया था।

परिवार के लोगों को आरोप है उस झगड़ा के बाद रामानंद गांव लौट आया। कृष्ण देव का पुत्र बंगाली भी वापस आ गया। आरोप है कि उसी विवाद को लेकर नाराज चल रहे रामानंद ने सुबह शौच करने जा रहे चंद्रवली राय के पिता कृष्ण देव राय पर सरिया से वार किया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हल्ला होने पर जबतक लोग जुटते वह फरार हो गया।

मृतक के पुत्र ने लगाया आरोप 

मृतक कृष्ण देव राय के पुत्र बंगाली राय ने बताया कि सुबह उनके पिता शौच करने जा रहे थे। इसी दौरान रामानंद ने उनपर बांस से वार किया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होने बताया कि बेंगलुरू का विवाद वहीं समाप्त हो गया था। लेकिन उसी खुन्नस के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।

वहीं इस मामले को लेकर मोहिउद्ददीननगर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के द्वारा हत्या के पीछे बेंगलुरू का विवाद बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

6 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

16 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

16 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

17 घंटे ago