समय से एक दिन पहले 12 जून के मॉनसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश कर गई। लेकिन, पूर्णिया में दस्तक देने के बाद मानसून राह भटक गया। प्रवेश द्वार में दस्तक के बाद मानसून रूठ गया। दो दिनों तक हल्की बारिश के बाद शहर में तापमान फिर चढ़ने लगा है। शुक्रवार को सुबह ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इधर, बिजली की भी आंख मिचौली से आमजन परेशान हैं।
पिछले 4 दिनों से चल रही मानसूनी हवा अब धीरे-धीरे बंद हो गई है लेकिन, अभी भी ट्रेस रेनफॉल और हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। हालांकि इतनी वर्षा पिछले दिनों की गर्मी को समूल नष्ट करने के लिए नाकाफी बताया जा रहा है। लोग और ज्यादा बारिश के इंतजार में हैं ताकि गर्मी से राहत मिले।
मानसून के मंदा होने के साथ एक बार तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब चला गया है। इसके कारण पिछले दिनों पूर्णिया शहर में और अन्य इलाकों में जलजमाव शहरवासियों के लिए गले की घंटी बन गई है। एक तो जहां तहां जलजमाव और ऊपर से गुरुवार का तापमान लोगों को एक बार फिर हीटवेव की याद दिलाने लगा है।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह की आर्द्रता 70 प्रतिशत से अधिक थी जिसके कारण दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक छिटपुट वर्षा के आसार बन रहे हैं। जबकि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तेज धूप रहने की संभावना जतायी गयी है।
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…