Bihar

राहुल गांधी और खड़गे पटना में विपक्षी बैठक से पहले करेंगे सभा, पूरे बिहार से जुट रहे कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होने पटना आ रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल होने से पहले राहुल और खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में सभा करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए पूरे बिहार से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जुट रहे हैं। नेताओं का पटना आना दोपहर बाद से शुरू हो जाएगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार सुबह विमान से पटना पहुंचेंगे और शाम में वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर शुक्रवार को पूरे देश के गैर भाजपा दलों के प्रमुख नेता पटना में जुटेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 23 जून को पटना एयरपोर्ट से राजभवन, नेहरू पार्क, हाई कोर्ट मोड़ होते हुए सीधे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। वहां दोनों नेता पार्टी के प्रदेश नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यालय में उनके ठहरने और नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है। वहां से विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने दोनों नेता 11.30 बजे मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग के लिए रवाना होंगे। बैठक की समाप्ति के बाद उसी दिन दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी और खड़गे के भव्य स्वागत की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस इकाई ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भव्य स्वागत की तैयारी की है। पार्टी कार्यालय का रंगरोगन और सौंदर्यीकरण किया गया है। बड़ा टेंट बनाया गया है। दोनों नेता 23 जून को सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर सदाकत आश्रम तक पार्टी के नेता ओर कार्यकर्ता राहुल गांधी और खड़गे का अभिनंदन और स्वागत करेंगे। इसको लेकर पार्टी के प्रदेशभर के पदाधिकारी पटना आ रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर सदाकत आश्रम के रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया है। मरम्मत कर सड़क को भी चमका दिया गया है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

21 घंटे ago