Bihar

चप्पल, थप्पड़, गाली: बीच बाजार पति की छीनाझपटी करने लगीं दो पत्नियां, बिहारशरीफ सदर अस्पताल की घटना

नालंदा के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पति-पत्नी और वो के बीच जमकर लात घुसे चले। इस दौरान अस्पताल परिसर में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहां मौजूद लोग दो पत्नियों और पति के बीच हो रही लड़ाई को देख हैरान थे। इस दौरान दोनों महिला की सास भी वहां मौजूद थी। जो दोनों बहूओं की लड़ाई को छुड़ाने में लगी थी। वही पहली पत्नी अपने पति की पिटाई कर रही थी और साथ में प्रेग्नेंट सौतन को भी चप्पलों से पीट रही थी। पति-सास और दो पत्नियों की बीच सड़क पर हो रही इस लड़ाई को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल बिहारशरीफ के रहने वाले प्रेमजीत साव ने पहली बीवी के रहते दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी जुली से दो बच्चे रहने के बाद उसने नवादा की अनीसा से दूसरी शादी कर ली थी। अनीसा के प्रेग्नेंट होने के बाद उसे महिला डॉक्टर से दिखाने के लिए प्रेमजीत साव बिहारशरीफ सदर अस्पताल आया था। इस बात की जानकारी उसकी पहली पत्नी को लग गई फिर क्या था वह भी अस्पताल में पहुंच गयी और जैसे से पति के साथ अनीसा को देखा तो जुली हत्थे से बाहर हो गयी। पैर से चप्पल निकाला और पति और सौतन की जमकर धुनाई करने लगी। इस दौरान जुली ने पति प्रेमजीत की भी पिटाई कर दी।

दो सौतन के बीच हो रही मारपीट को देख लोग भी हैरान रह गये। इसी बीच दोनों की सास भी पहुंच गयी। बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। तभी अस्पताल में तैनात गार्ड ने समझा-बुझाकर चारों को शांत कराया। प्रेमजीत पहली पत्नी को खर्च देने को तैयार है लेकिन उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।

प्रेमजीत का कहना था कि वह अपनी पहली बीवी से बहुत परेशान है। 10 साल में ऐसा कोई दिन नहीं होगा कि पहली पत्नी उसकी पिटाई नहीं की हो। वह उसे इज्जत नहीं देती थी। हमेशा मुझपर हाथ उठाती रहती है। हम उसका गुलामी नहीं कब तक सहेंगे। इसलिए हमने दूसरी शादी कर ली है। एक घर में रहेगा और दूसरा बाहर में रहेगा। हम दूसरी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं।

जबकि पहली पत्नी जुली ने पति के सारे आरोप को गलत बताया कहा कि दस साल पहले सास ससुर ने मेरी शादी गायत्री मंदिर में कराई थी हम पति के साथ रहना चाहते हैं लेकिन पति ने बिना बताये दूसरी शादी कर ली है अब दूसरी बीवी प्रेग्नेंट हो गई है जिसे डॉक्टर से दिखाने के लिए वह अस्पताल लेकर पहुंचा है। वह कहता है कि हम मर्द हैं दो नहीं चार शादी करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

58 मिनट ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

5 घंटे ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

7 घंटे ago