Samastipur

रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट ने डब्लू झा को 2 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम रवि पांडेय के न्यायालय ने शनिवार को मोबाईल से रंगदारी मांगने के एक मामले में मुसरीघरारी थाना अंतर्गत सलेमपुर के डब्लू झा उर्फ रंजीत कुमार को दोषी पाते हुए  2 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

मामले के सम्बंध में एपीओ मनिंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक- 26 अगस्त 2017 को दलसिंहसराय के विजय कुमार सुरेका के दुकान का थौक बिक्रेता के मुंशी विजय कुमार के मोबाइल पर फोन कर अपने मालिक से 30 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग कर देने का आरोप लगाते हुए धमकी देने वाले मोबाइल धारक डब्लू झा, पप्पू चौधरी उर्फ दिनेश कुमार चौधरी समेत अन्य के विरुद्ध दलसिंहसराय थाना कांड सं0- 279/2017 दर्ज किया गया।

मामले की सुनवाई विचारण के दौरान कोर्ट ने धारा- 385 भादवि में अभियुक्त डब्लू झा उर्फ रंजीत कुमार को दोषी पाते हुए 2 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। कारा में बिताई गई अवधि को समायोजित करने का आदेश दिया। वहीं कोर्ट ने अभियुक्त पप्पू चौधरी उर्फ दिनेश कुमार चौधरी समेत अन्य को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

3 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago