Bihar

डॉक्टर के परिवार को बंगले में किया ‘सील’, बुजुर्ग मां-बाप के साथ पत्नी और बच्चे 4 घंटे तक हुए कैद, जानें फिर क्या हुआ…

समस्तीपुर :- रेलवे में मंगलवार को करीब चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एक डॉक्टर का पूरा परिवार चार घंटे तक कैदियों की तरह बंगले के अंदर सील रहा। जिससे अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि सील बंगला पर मीडिया कर्मियों के पहुंचे की सूचना के बाद हरकत आया रेलवे प्रशासन ने सील किए गए बंगला का सील खोल दिया। हालांकि इस दौरान मौजूद मीडिया कर्मी पूछती रही कि किसके आदेश से बंगला को सील किया गया था और अब किसके आदेश से सील खोला जा रहा है तो कर्मी आईओ डब्लू बोलते हुए वहां से भागने लगे। कर्मी अपना नाम तक नहीं बताया।

क्या है पूरा मामला :

बताया गया है कि रेलवे परिसर में लंबे समय से बंद स्विमिंग पुल को दो दिन पूर्व ही खोला गया था। यहां सोमवार शाम रेलवे मंडल के डीआरएम के परिवार के सदस्य स्नान कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे के कांटेक्ट डॉक्टर शिवाशीष राय भी पहुंच गए। लेकिन स्विमिंग पुल पर तैनात कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से मना किया। लेकिन वह नहीं माने और अंदर प्रवेश कर गए।

बताया गया है कि वहां डॉक्टर व डीआरएम के परिवार के लोगों के साथ बकझक हुई। इस घटना के बाद डॉक्टर वहां से निकल गए, जो अबतक वापस नही लौटे हैं। हालांकि डॉक्टर के पिता मिथिलेश राय का कहना है कि उनके पुत्र एक शादी समारोह में भाग लेने गए हैं।

इस घटना के बाद देरा रात करीब 11 बजे डॉक्टर के बंगला को यह कहते हुए 13 जून को दिन के 12 तक खाली करने का आदेश जारी किया गया कि डॉक्टर शिवाशीष का कांटेक्ट 22 मई को ही समाप्त हो चुका है। इसी लिए बंगला को खाली कर दें। बताया गया है कि इस नोटिस के बाद दिन के 12 बजे अचानक रेलवे कर्मी पहुंचे और बंगाला को सील कर दिया। बंगला के अंदर से बुजुर्ग मिथिलेश राय ने घर के अंदर होने की बात कही तो कर्मी ने कहा अंदर रहिए, वह अपनी नौकरी बचा रहा है, और बंगला को सील कर दिया गया। बंगला के अंदर डॉक्टर के पिता के अलावा उनकी बुजुर्ग मां चंद्रमिला देवी, डॉ. की पत्नी खुशबू कुमारी, डॉक्टर की पुत्री मेद्यावी 6 वर्ष व पुत्र आयुशमन 4 वर्ष था।

वहीं इस मामले पर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर का कांट्रेक्ट समाप्त था, जिस कारण डॉक्टर को बंगला खाली करने के लिए नोटिस दी गई थी। हालांकि जब परिवार के लोग बंगला के अंदर थे तो उन्हें सील करने को लेकर किसी को भी ऐसा आदेश जारी नहीं किया गया है। संभव है मामला को हाईलाइट करने के लिए वह खुद ही सील कर हाय तौबा मचा रहे होंगे। हालांकि जब पत्रकारों के द्वारा बताया गया कि रेलवे कर्मी सील खोलने आए तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

4 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

5 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

6 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

6 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

15 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

17 घंटे ago