Bihar

बिहार में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर थाना प्रभारी, जमीनी विवाद में 40 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार में निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. ताजा मामला राज्य के लखीसराय से है जहां टीम ने बुधवार को थाना प्रभारी को 40000 रुपया रिश्वत ले रहे थे इसी दौरान निगरानी ने उन्हें धर दबोचा.

जानकारी के अनुसार जिले के मेदनी पुर चौकी थाना प्रभारी को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. जहां जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए और पीड़ित पक्ष के तरफ से कार्रवाई करने के लिए मेदनीपुर चौकी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने पीड़ित महेंद्र बिंद से 40 हजार बतौर रिश्वत की मांग की थी. जिसको लेकर महेंद्र बिंद ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में की थी.

इसके बाद निगरानी ने कार्रवाई करते हुए आज मेदनीपुर चौकी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मेदनीपुर चौकी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को थाने में ही रखा गया है, और आगे की कार्रवाई करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

1 घंटा ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

2 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

6 घंटे ago