Bihar

बिहार: मुखिया समर्थक की बेरहमी से पिटाई, पूर्व मुखिया के बेटों ने पहले थूक कर चटाया फिर…

बिहार के मोतिहारी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मुखिया के समर्थक को पूर्व मुखिया के पुत्रों ने थूक चटाकर बुरी तरह मारा. ये घटना 27 जून की है, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है. पीड़ित के पिता गोविजदापुर निवासी राममानंद राय ने कल्याणपुर थाने में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरा 35 वर्षीय पुत्र उज्जवल बाजार से घर लौट रहा था. इसी बीच सागर पंचायत के पूर्व मुखिया सीबी सिंह के बेटों ने रंगदारी नहीं देने पर उज्जवल का अपहरण कर लिया और मुधुडीह ले जाकर उसे थूक चाटा और फिर उसकी आधी दाढ़ी-मूंछ काट दी. फिलहाल घायल उज्जवल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसके साथ ही सागर पंचायत के मधुडीह गांव निवासी पूर्व मुखिया सीबी सिंह और वर्तमान मुखिया सुनील कुमार की पत्नी ममता सिंह आपस में रिश्तेदार हैं, जिनके बीच कई बार चुनावी प्रतिद्वंद्विता और जमीन विवाद हो चुका है. बताया जा रहा है कि घटना का कारण दोनों के बीच आपसी दुश्मनी भी हो सकती है. इस मामले में सीबी सिंह के 33 वर्षीय बेटे सोनू सिंह और भतीजे रणधीर और रणवीर समेत 6 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. वहीं, जब मुखिया समर्थक की पिटाई हो रही थी तो आरोपियों ने फेसबुक लाइव किया, जिसके बाद पिटाई का वीडियो वायरल हो गया.

अभी भी चल रही छापेमारी

आपको बता दें कि, मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जैसे ही वीडियो मेरे पास आया मैंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. एक नामजद और दो अज्ञात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, चाहे कोई भी हो, कानून हाथ में लेने वाले पर कार्रवाई की जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago