National

हिंसा के बीच मणिपुर CM बीरेन दे सकते हैं इस्तीफा! राज्यपाल से मांगा मिलने का समय, कार्यकर्ता मनाने में जुटे

मणिपुर में बीते महीने से जारी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज भी छिटपुट घटनाएं देखने को मिली। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सचिवालय और राजभवन के बाहर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सीएम बीरेन सिंह इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।

सीएम ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

सूत्रों ने कहा कि इंफाल में बीरेन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर विचार करने की बात जोरों पर है। खासकर तब जब गुरुवार को राज्य में फिर से हुई हिंसा में तीन और लोगों की जान चली गई और 5 घायल हो गए। सीएम ने इस बीच राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने का समय मांगा है।

मनाने में जुटे कार्यकर्ता

सीएम बीरेन के इस्तीफे को लेकर जैसे ही राज्य अफवाहों की हवा तेज हुई, उनके कार्यकर्ता सीएम कार्यालय के बाहर जुटने लगे। लगभग 100 मीटर दूर नुपी लाल कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों महिलाएं एकत्र हुईं और पूर्वोत्तर राज्य में हुई हिंसा के मद्देनजर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से इस्तीफा नहीं देने का आग्रह किया।

महिला नेता क्षेत्रमयुम शांति ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीरेन सिंह सरकार को दृढ़ रहना चाहिए और उपद्रवियों पर नकेल कसनी चाहिए।

कांगपोकपी में गोलीबारी से 3 की मौत

अधिकारियों ने कहा कि एक दिन पहले कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों और संदिग्ध दंगाइयों के बीच गोलीबारी में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर तीन हो गई। आज ही एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

हथियारबंद दंगाइयों ने गुरुवार को हरओथेल गांव में बिना उकसावे के गोलीबारी की थी। सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने स्थिति से निपटने के लिए जवाबी कार्रवाई की और दंगाइयों को भगा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि कांगपोकपी में महिलाओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की भी चुनौती दी और आवाजाही को रोकने के लिए सड़क के बीच में टायर जला दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago