दरभंगा में एक मुखिया ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। मुखिया ने बुजुर्ग की पिटाई सिर्फ इसलिए की क्योंकि उन्होंने DM के सामने नल-जल योजना की शिकायत की थी। DM के जाते ही मुखिया बुजुर्ग पर टूट पड़ा। लात-घूसे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी मुखिया बुजुर्ग को जमीन पर पटक कर पिटाई करते दिख रहा है। मामला हायाघाट प्रखंड में मिर्जापुर पंचायत का है।
पीड़ित बसहा मिर्जापुर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी (62) है। घटना 14 जून की है। मामले में पीड़ित ने शनिवार को एपीएम (अशोक पेपर मिल, हायाघाट) थाने में मिर्जापुर पंचायत के मुखिया सहित 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसमें मुखिया राजकुमार चौधरी, अजीत चौधरी और श्रवण चौधरी शामिल हैं।
डीएम से शिकायत की, उनके जाते ही बेरहमी से पीटा
दिए गए आवेदन में सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 14 जून बुधवार को डीएम राजीव रौशन मिर्जापुर पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचे थे। वह बसहा गांव की जनता के समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मुझसे बात की। मैंने बताया कि मेरे घर में अभी तक नल-जल का कनेक्शन नहीं लगा है। जिसके कारण हमें काफी दिक्कत होती है।
इसपर DM ने कहा कि ठीक है। मैं देखता हूं। संबंधित अधिकारी मामले को देखकर आपके घर में पानी उपलब्ध कराएगा। फिर वह चले गए। डीएम के जाते ही मुखिया राजकुमार अपने समर्थकों के साथ मिलकर मुझे बेरहमी से पीटा। सुरेंद्र चौधरी ने सोने की चेन छीनने की भी कोशिश की।
मामले में हायाघाट थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि घटना से संबंधित आवेदन मिला है। वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। FIR दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…