Bihar

बिहार में भीषण गर्मी के बीच आई गुड न्यूज, समस्तीपुर समेत कई जिलों में सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान; वज्रपात का भी अलर्ट

पछुआ का प्रबल प्रवाह घटने और पुरवा के प्रभावी होने से राज्यभर के मौसम में रविवार को तेजी से बदलाव आया है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से आंशिक राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रचंड ताप के बीच पुरवाई के प्रभाव से राज्यभर के वातावरण में नमी का संचार हो रहा है। इससे गरज तड़क वाले बादल बनने लगे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 27 जिलों में मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है। साथ ही किशनगंज में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में सोमवार को औरेंज अलर्ट

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को इन जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन का औरेंज अलर्ट जारी किया है।

इधर रविवार को पटना समेत कई जिलों में आसमान से राहत की बूंदें बरसने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। हालांकि बारिश की मात्रा कम होने से अभी उमस और गर्मी की स्थिति है। पटना समेत प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही का सिलसिला बढ़ने से बारिश की उम्मीद बढ़ी है। सोमवार को राज्य भर में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। साथ ही बारिश की गतिविधियां भी सोमवार और मंगलवार से कई जिलों में बढ़ेंगी। बारिश की गतिविधियां अगले तीन चार दिनों में प्रदेश भर में क्रमिक रूप से बढ़ेंगी। 20 जून से गया, पटना समेत अन्य शहरों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। वहीं सोमवार को किशनगंज के तैयबपुर में 23 मिमी, ठाकुरगंज में 14.6 मिमी, गलगलिया में 9.4 मिमी और किशनगंज शहर में 5.8 मिमी बारिश हुई।

पटना समेत 15 जिले भीषण उष्ण लहर और उष्ण लहर की रही स्थिति

राज्य के 11 शहरों में रविवार को भीषण उष्ण लहर की स्थिति रही। वहीं पटना समेत पांच जिलों में उष्ण लहर की स्थिति रही। इनमें गया और रोहतास के डेहरी में 44. 5 डिग्री, मोतिहारी में 41.4 डिग्री, शेखपुरा में 44.4 डिग्री, जमुई में 43.7 डिग्री, भोजपुर 45.3 डिग्री, औरंगाबाद में 45 डिग्री, बांका में 42.5 डिग्री, नवादा में 44 डिग्री, नालंदा में 43.4 डिग्री, सीवान के जीरादेई में 42.6 डिग्री के साथ भीषण उष्ण लहर की स्थिति रही। पटना में 42.2 डिग्री, भागलपुर में 42 डिग्री, वैशाली में 42.3 डिग्री जबकि खगड़िया में 40.9 डिग्री के साथ उष्ण लहर की स्थिति रही।

पटना समेत 21 शहरों के तापमान में आई गिरावट 

पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री, नवादा में 0.1 डिग्री, नालंदा में 0.3 डिग्री, छपरा में 3.9 डिग्री, वैशाली में 0.5 डिग्री, छपरा में 3.9 डिग्री, पूसा में 2.3 डिग्री, शेखपुरा में 0.7 डिग्री, बांका में 1.6 डिग्री, कटिहार में 5.4 डिग्री, किशनगंज में छह डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.4 डिग्री, मोतिहारी में 0.8 डिग्री, जीरादेई में 1.4 डिग्री, वैशाली में 0.5 डिग्री, पूसा में 2.3 डिग्री, दरभंगा में 4.6 डिग्री, सुपौल में 4.2 डिग्री, अररिया में 5.5 डिग्री, पूर्णिया में 6.8 डिग्री, फारबिसगंज में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि भोजपुर, डेहरी, औरंगाबाद, गया एवं जमुई के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना में दोपहर में दस मिनट तक हुई बारिश

राजधानी में भी रविवार सुबह से आंशिक बादल छाये रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक कुछ इलाकों में बादलों ने डेरा जमाया और झमाझम बारिश हुई। बुद्ध मार्ग सहित पटना के कई इलाकों में दस मिनट तक तेज बारिश हुई। जगदेव पथ, महेन्द्रू और कंकड़बाग सहित अन्य इलाकों में भी आंशिक बारिश हुई। नेहरु पथ (बेली रोड) पर लोग बारिश का जश्न मनाते दिखे। दस मिनट की बारिश में लोग अपार्टमेंट और घर की छतों पर बारिश का आनंद लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

4 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

4 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago