Bihar

बिहार: स्टालिन के न्योते पर 20 को तमिलनाडु जायेंगे नीतीश कुमार, करेंगे कलैगनार कोट्टम का उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 जून को तमिलनाडु जायेंगे. 20 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्रमुक नेता व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणानिधि की स्मृति में उनके पैतृक शहर तिरुवरूर में बनाये गये “कलैगनार कोट्टम” का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री 21 जून को वापस बिहार लौट आएंगे. 23 जून को बिहार में विपक्षी दलों की बैठक से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करुणानिधि के पुत्र मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के न्योते पर तमिलनाडु जा रहे है.

नीतीश कुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को देंगे न्योता

बिहार में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है. इससे पहले 20 जून को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमिलनाडु जाने वाले है. पटना में होने वाली विपक्षी दलों की होने वाली बैठक से पहले सीएम के तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम तय किया गया है. इस दौरान नीतीश कुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से बिहार में होनेवाली बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी करेंगे.

नीतीश कुमार 21 जून को तमिलनाडु से आएंगे बिहार

नीतीश कुमार तमिलनाडु में एक दिन रहने के बाद वापस आ जाएंगे. इसके बाद 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में शामिल होंगे. पहले यह बैठक 12 जून को होने वाली थी. लेकिन, इसके तारीखों में बदलाव हुआ और यह बैठक अब 23 जून को होगी. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री अब तमिलनाडु जा रहे है. यहां वह एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे. इस दौरान यह आगामी बैठक के लिए एमके स्टालिन को आमंत्रण देंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

7 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

7 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

8 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

16 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago