Bihar

थाली में कैसे पहुंचा सांप! बिहार में MDM योजना को लेकर बड़ी साजिश का आरोप, रसोइया और उसके पति के खिलाफ FIR

बिहार के अररिया जिले में स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में सांप मिलाकर प्रधानमंत्री पोषण योजना को बदनाम करने की साजिश सामने आई है। यह वाकया जोगबनी के अमौना मध्य विद्यालय में 27 मई को हुआ। मिड डे मील (एमडीएम) में सांप पाए जाने के बाद करीब 100 बच्चे दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच गए थे। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रसोईया मेहरून निशा के पति मुर्तजा ने साजिश के तहत जानबूझकर खाने में सांप मिलाया था। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी रसोइया और उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

इसकी पुष्टि फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला ने की है है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोनो को नामजद किया गया है। सरकार की पीएम पोषण योजना को बदनाम करने की साजिश की गई है। दोषियों पर कानून के तहत कार्रवाई होगी। जोगबनी थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट में यह बताया गया कि सरकार की पीएम पोषण योजना को बदनाम करने, कानवून व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।

जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि जिस तरह 18 बच्चों का खाना खाने के बाद 19वें बच्चे के खाने में सांप पाया गया, यह सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उसी तरह 19 बच्चे मध्याह्न भोजन खाते हैं और इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडल अस्पाल में 100 बच्चे इलाज के लिए पहुंच जाते हैं। सभी बच्चे दर्द की रटी-रटाई बात बताते हैं। वहीं, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सभी बच्चे को शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वास्थ्य बताया गया था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत छात्रों ने ही तब इसका खुलासा कर दिया था कि विद्यालय परिसर में सांप लाने वाला रसोइये का पति ही है, जिसने बाद में मध्याह्नन भोजन में सांप मिला दिया होगा। घटना की जांच में यह भी बात सामने आई कि एनजीओ और प्रधानाचार्य के बीच तालमेल अच्छे नहीं थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

8 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago