Bihar

बिहार: DMCH के नाले से मिला नवजात का शव, उपाधीक्षक ने कहा- यह किसी बाहरी तत्व का काम

उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल DMCH से लापरवाही और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला दृश्य सामने आया है। जहां DMCH के गायनिक विभाग के सामने वाले नाले में एक नवजात शिशु का शव उपलाता देखा गया। जिसके बाद यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते नवजाव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मौके पर मौजूद लोग तरह-तरह की आशंका जाहिर कर रहे थे।

दरअसल, पूरा मामला DMCH परिसर का है। जहां शुक्रवार की सुबह गायनिक विभाग के सामने वाले नाले में एक नवजात बच्चा का शव तैरता देखा गया। सबसे पहले वहां से गुजर रही एक महिला की नजर पड़ी। जिसके बाद उक्त महिला ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इस बीच वहां पर उपस्थित किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस के साथ अस्पताल प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही बेता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं मौके पर मौजूद मालती देवी ने कहा कि वो कैसी मां थी जिसने 9 महीना अपने कोख में रख कर बच्चे को नाले में फेंक दिया। अगर बच्चा खत्म हो गया था तो उसका विधिवत अंतिम संस्कार करना चाहिए था। अगर पालने में किसी प्रकार की कठिनाई थी तो किसी वैसे लोगो को दे देना चाहिए था जिसकी गोद अभी तक सुना है। ऐसे में दोनों घर आबाद हो जाता।

वही अस्पताल उपाधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि मुझे भी सूचना मिली है कि नाले में एक शव तैर रहा है। यह हमारे यहां का बायो मेडिकल वेस्ट नहीं है। हॉस्पिटल का बायो मेडिकल वेस्ट को अलग से उसे पॉलिथीन में पैक करके रख दिया जाता है। जिसे एजेंसी यहां से ले जाती है और डिस्पोज करती है। वही उन्होंने कहा कि यह काम किसी बाहरी तत्वों का लगता है। जो कहीं बाहर से लाकर शव को यहां फेंक दिया होगा।

वही उन्होंने कहा कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। अब नियमित रूप से इसकी देखरेख की जाएगी। तत्काल शव को वहां से उठाकर निर्धारित जगह पर रखा जा रहा है। ताकि एजेंसी के द्वारा इसका डिस्पोजल किया जा सके। वही आगे पूछने पर कि गार्डो को क्यों नहीं ध्यान रखने को कहा जाता है। तो इस पर उन्होंने कहा कि गार्ड की इतनी उपलब्धता हमारे पास नहीं है कि सब जगह पर ध्यान रखा जाए। फिर भी हम कोशिश करेंगे कि आगे से ऐसा ना हो।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

3 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

13 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

19 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

19 घंटे ago