Bihar

कोविट डाटा लीक मामले में बिहार का युवक गिरफ्तार, टेलीग्राम पर शेयर की थी जानकारी

कोविन पोर्टल पर कथित डाटा लीक मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFFSO यूनिट के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है. बताया जा रहा है कि टीम ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही, बिहार से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है.

गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि उसने टेलीग्राम पर कोविन पोर्टल का डाटा डाला था. इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी थी. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की मां बिहार में हेल्थ वर्कर के रुप में काम करती है. पुलिस को शक है कि आरोपी ने अपनी मां की मदद से कोविन का डाटा चुराया और टेलीग्राम पर साझा किया.

आधार से लेकर पासपोर्ट तक की जानकारी सार्वजनिक होने का है दावा

बताया जा रहा है कि कोविन डाटा लीक को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की निजी जानकारी सार्वजनिक हो गयी है. दरअसल, सरकार के द्वारा कोविड को लेकर एक सरकारी पोर्टल कोविन बनाया गया था. इसमें लोगों के आधार डीटेल, पासपोर्ट और पैन कार्ड नंबर जैसी जरूरी जानकारी लीक थी. लीक की रिपोर्ट सबसे पहले मलयाला मनोरमा के द्वारा प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद, जमकर बवाल हुआ. ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेसल सेल के द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू की गयी. जिसके बाद एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है.

पुराना डाटा आया सामने: सरकार

कोविन डाटा लीक मामले में बवाल के बाद सरकार के तरफ से बयान भी जारी किया गया. सरकार ने कहा कि कोविन पर लोगों का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है. इससे डेटा लीक नहीं हुआ है. कोविन पूरी तरह से सुरक्षित है. जो डाटा लीक हुआ है वो पुराना है. बता दें कि मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से एक रिपोर्ट भी मांगी गयी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

6 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

9 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

12 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

14 घंटे ago