Bihar

हाफ पैंट, नंगे पैर सीओ को उठाकर ले गई निगरानी की टीम; 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा; 50 हजार की थी डिमांड

बिहार का एक और अफसर रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा गया है। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सीतामढ़ी जिला के डुमरा सीओ को विजिलेंस की टीम ने 25 हजार की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की सुबह डुमरा सीओ चंद्रजीत प्रकाश के कैलाशपुरी स्थित आवास पर विजिलेंस ने छापेमारी की। टीम उसे हाफ पैंट, टी-शर्ट और नंगे पैर ही अपने साथ उठाकर ले गई।

जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के नाम पर सीओ ने 50 हजार रुपए की डिमांड की थी। इसी बीच पीड़ित ने विजिलेंस से संपर्क करके सारी कहानी बताई। टीम ने आज सीओ के कैलाशपुरी स्थित आवास पर छापा मारते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सर्किट हाउस में विजिलेंस के वरीय अधिकारी डीएसपी गोपाल कृष्णा ने बताया कि गौरी शंकर सिंह इस मामले के परिवादी हैं। उनकी जमीन पर किसी ने अतिक्रमण किया था। उसको खाली कराने के लिए कई महीने से लगातार सीओ से कंप्लेन की गई।

सीओ ने जब नहीं सुना तो डीएम तक परिवादी ने दो बार लोक शिकायत निवारण के जरिए शिकायत की। लोक शिकायत जिला पदाधिकारी सह डीएम ने दोनों बार जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया। बावजूद अतिक्रमण मुक्त नहीं हुआ तो परिवादी गौरी शंकर सिंह ने सीओ चंद्रजीत प्रकाश से गुहार लगाई।

इधर, सीओ ने 50 हजार रुपए की डिमांड की। आज 25 हजार देने के लिए बुलाया। इस दौरान ही उनको दबोच लिया गया। बता दें कि विजिलेंस की टीम गिरफ्तारी के बाद आज उसे निगरानी कोर्ट में पेश करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

14 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

14 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

24 घंटे ago