Bihar

विपक्षी एकता का ब्लू प्रिंट लेकर 22 को पटना आ रही हैं ममता बनर्जी, लालू व नीतीश के साथ होगी खास मीटिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

विपक्षी दलों की 23 जून को पटना में होने वाली महा बैठक में देश के तमाम भाजपा विरोधी नेता शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महा बैठक से एक दिन पहले ही पटना पहुंच रही हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जून को पटना पहुंचेंगी. कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी भीतरखाने में बड़ी रणनीति बना रही हैं. उनका एक दिन पहले पटना आना उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

विपक्षी एकता के लिए खास ब्लू प्रिंट लेकर आ रही हैं ममता

ममता के 22 जून को पटना आने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अलग-अलग बैठक करेंगी. नीतीश कुमार और लालू यादव से अलग-अलग होनेवाली इन मुलाकातों में ममता बनर्जी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ रिश्तों की सहजता पर बात करेंगी.

साथ ही वाम दलों को लेकर असहजता की स्थिति पर भी लालू प्रसाद से उनकी बात हो सकती है. साथ ही कुछ ऐसी सीटें जहां दो या उससे अधिक दलों का दावा होगा, उसको लेकर भी उनकी नीतीश कुमार से बात होने की बात कही जा रही है. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चोट करने और प्रधानमंत्री पद दे चेहरे पर विपक्ष की ओर से पूछे जानेवाले सवालों का जबाव भी इन बैठकों में तलाशने की बात कही जा रही है.

नीतीश और लालू के साथ रहे हैं मधुर रिश्ते  

ममता बनर्जी का नीतीश कुमार और लालू यादव के साथ लंबा सियासी संबंध रहा है. अलग-अलग समय केंद्र की सरकारों में दोनों के साथ काम कर चुकी हैं. ऐसे में दोनों नेताओं के साथ ममता के राजनीतिक संबंध काफी पुराने हैं. ममता बनर्जी के सुझाव पर ही नीतीश कुमार ने पटना में यह महा बैठक आयोजित की है. 23 जून को होनेवाली बैठक में ममता बनर्जी के साथ उनके धुर विरोधी केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन शामिल हो सकते हैं. साथ ही वामपंथी दलों से सीताराम येचुरी, डी राजा के भी बैठक में आने की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

22 घंटे ago