Bihar

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार देगी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की राज्य सरकार स्वदेशी नस्लों के पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अब सब्सिडी देगी। इस बात की जानकारी डेयरी विकास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि दूध की उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए राज्य पशुपालन विभाग सरकार को सब्सिडी योजना लाने का प्रस्ताव दिया है। इससे किसानों की आय में भी इजाफा होगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली बार देशी नस्लों के पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की जा रही योजना में गौशाला स्थापना, पशु खरीद और खेती प्रबंधन की लागत का 75% तक अनुदान देने की बात कही गई है। दो, चार, 15 और 20 की इकाई में साहीवाल, गायर और थारपारकर नस्ल की गायों की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी।

इस योजना को लेकर पशुपालन और मत्यस्य विभाग मंत्री अफाक आलम ने बताया कि प्रस्ताव तैयार है और जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गौशालाओं के विकास के लिए आवेदनकर्ताओं के पास कम से कम 5-10 कट्ठे का प्लॉट होना चाहिए। वहीं, किसानों को सब्सिडी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

डेयरी विकास निदेशक संजय कुमार ने प्रस्ताव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 15-20 मवेशियों के रखरखाव के लिए योजना का लाभ उठाने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को 40% तक की सब्सिडी मिलेगी। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़े वर्ग के छोटे और सीमांत किसानों को दो और चार देशी नस्लों के प्रबंधन के लिए 75% तक की सब्सिडी मिलेगी। वहीं, सामान्य श्रेणी के लोग 50% सब्सिडी के हकदार होंगे।

मंत्री अफाक आलम के मुताबिक फिलहाल सब्सिडी योजना केवल संकर नस्ल की गायों और भैंसों के लिए उपलब्ध है। हालांकि इस साल स्वदेशी नस्लों के पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक बजट में 40 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। विभाग ने योजना के तहत लगभग 5,500 लाभार्थियों को सब्सिडी देने का प्रस्ताव दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

6 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

11 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

21 घंटे ago