आते के साथ घर से खींचकर लड़की को बाहर लाया। दरवाजे पर दूसरा शख्स पहले से ही बाइक को स्टार्ट कर मुस्तैद था। घर से बाहर नई-नवेली शादीशुदा लड़की बाहर आना नहीं चाह रही थी तो उसे गोद में उठाकर लाया। फिर गोद में ही लिए बाइक पर बैठ गया। सबके सामने से चिरती हुई बाइक निकल गई। बिहार के अररिया में कुछ इस तरह दुल्हन को उसके घर से शादी के अगले ही दिन सबके सामने अगवा कर लिया गया। सैकड़ों लोग वहां खड़े थे लेकिन सिर्फ मुंह ताकते रहे। ये सब करनेवाला कोई और नहीं बल्कि लड़की के भाई और रिश्तेदार थे। ये पूरा मामला इंटरकास्ट मैरिज है।
बताया जा रहा है कि इंटर कास्ट मैरिज के बाद परिवार के लोग नाराज थे. जिसको लेकर पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के दौरान ही दुल्हन का चचेरा भाई उसे गोद में उठाकर बाइक पर लेकर फरार हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा दुल्हन के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुल्हन को बरामद कर लिया है. ये वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है.
लड़के के पिता का हाथ तोड़ा
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लड़के और लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के घर वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध किया. तब तक लड़का और लड़की घर से निकल गए थे और उनकी तलाश की जा रही थी. लड़ृकी के परिजन इस मामले को लेकर पंचों के पास पहुंचे और सामाजिक स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई. लड़के के पिता का आरोप है कि पंचायत में उसके साथ मारपीट की गई. उनका एक हाथ भी लड़की के घर वालों ने तोड़ दिया और सड़क किनारे पटक कर फरार हो गए. इसी बीच सुपौल कोर्ट में प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली और गांव आ गए.
पुलिस ने दुल्हन को बचाया
दोनों के गांव आने की सूचना लड़की के घर वालों का मिली तो दो भाई भी मौके पर आ गए. वहां से शादी के जोड़े में ही अपनी बहन को बाइक पर जबरदस्ती उठा कर ले गए. लड़के के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया है और लड़के वालों को सौंप दिया है.
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…