Bihar

बिहार के 10 हजार निजी स्कूलों में 2 हजार 554 ने ही लिया गरीब बच्चों का दाखिला, समस्तीपुर में 345 नामांकन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

शिक्षा के अधिकार के तहत 25 फीसदी बच्चों का दाखिला लेने में इस बार भी स्कूल दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। राज्यभर में दस हजार निजी स्कूलों में अब तक मात्र 2554 स्कूलों ने ही नामांकन लेने में रुचि दिखाई हैं। ये स्कूल कक्षा एक में बच्चों का दाखिला ले रहे हैं। इस बाबत पटना जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर निजी स्कूलों को बार-बार नोटिस भी दिया जा रहा है।

बता दें कि शिक्षा के अधिकार के तहत एक अप्रैल से 25 फीसदी गरीब बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन अबतक सिर्फ 25 फीसदी स्कूलों ने ही नामांकन लिया है। सबसे अधिक नामांकन भागलपुर, रोहतास, पटना, सीवान, समस्तीपुर जिलों में है। इन जिलों में पांच से आठ सौ बच्चों का दाखिला लिया गया है। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, कटिहार, पूर्णिया, वैशाली, सहरसा आदि जिलों में सौ छात्रों का भी नामांकन पूरा नहीं हुआ है।

गर्मी छुट्टी का बना रहे बहाना

पटना जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो अभी गर्मी छुट्टी चल रही है। इसका फायदा निजी स्कूल उठा रहे हैं। अभिभावक द्वारा नामांकन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन दिये जा रहे हैं। ऑफलाइन आवेदन लेकर जाने वाले अभिभावकों को वापस कर दिया जा रहा है। बता दें कि हर स्कूल को कक्षा एक में दाखिला सेक्शन वार लेना है। यानी 40 बच्चों के एक सेक्शन पर दस बच्चे का नामांकन आवश्यक है।

इन जिलों में नामांकन रहा अब तक सबसे ज्यादा

पटना – 876, भागलपुर – 803, रोहतास – 789, सीवान – 456, समस्तीपुर – 345

100 से कम नामांकन वाले जिले

मुजफ्फरपुर – 98, पूर्वी चंपारण – 89, मधुबनी – 78, कटिहार – 67, पूर्णिया – 66, वैशाली – 56, वैशाली – 54

शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों को दुबारा समय दिया गया है। ई-संबंधन में जुड़े स्कूल अगर 25 फीसदी गरीब बच्चों का दाखिला नहीं लेते हैं तो यू-डायस कोड रद्द किया जायेगा। इसकी सूचना पहले भी स्कूलों को दी जा चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, प्रमोशन होगा और सैलरी भी बढ़ेगी

बिहार के सरकारी टीचर्स के लिए बड़ी गुडन्यूज है. राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने…

35 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ओवरब्रिज के समानांतर भी बनेगा नया ब्रिज, DPR बनाने की प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर : बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी के प्रश्न…

6 घंटे ago

दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर से दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल; वेटिंग से यात्री परेशान

होली पर परदेसों से घर जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल…

7 घंटे ago

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, फर्नीचर व आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आर्थिक…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में नागालैंड का नंबर प्लेट लगा एक कंटेनर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक कार भी की गयी जब्त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बसढ़िया के पास गुप्त सूचना पर बुधवार रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में कल लगेगा मेगा जॉब कैंप, तीन कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। बिहार…

8 घंटे ago