Bihar

बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून, इन जिलों में वज्रपात-बारिश की चेतावनी; हीटवेव का भी अलर्ट

बिहार में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। राज्य में भीषण हीटवेव के हालात के बीच अब बारिश संबंधी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर बिहार के सभी जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, दक्षिण बिहार के एक-दो जिलों में भी आसमान से पानी बरस सकता है। अन्य जिलों में भीषण गर्मी के हालात बने रहने के आसार हैं। गया समेत तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है।

एक से दो दिनों में राज्य भर के मौसम में बारिश के लिहाज से अपेक्षित बदलाव दिखेगा। अन्य जिलों में मॉनसून के प्रसार की स्थिति बन रही है। 21, 22 और 23 जून को पटना सहित दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। बुधवार यानी 21 जून से दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर बिहार के सभी जिलों में जबकि दक्षिण पूर्व बिहार के एक दो जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि सीमांचल समेत सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और कटिहार में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। बिहार के आसमान में गरज तड़क वाले बादलों के बनने से अन्य जिलों में भी बारिश की छिटपुट गतिविधियां रह सकती हैं। सुपौल, अररिया और किशनगंज में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी है। गया, नवादा और जहानाबाद में लू का अलर्ट जारी हुआ है।

पटना समेत 15 जिलों में आंशिक बारिश

दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद पटना सहित 15 जिलों में सोमवार की देर रात धूल भरी आंधी चली और छिटपुट बारिश हुई। पटना के अशोक राजपथ की ओर कुछ देर के लिए बारिश हुई जबकि नेहरू पथ पर गोला रोड और जगदेव पथ की ओर रात 10 बजे के आसपास धूल भरी आंधी की स्थिति रही। पटना के अन्य इलाकों में भी कहीं तेज तो कहीं बूंदाबादी हुई।

मौसम विभाग ने रात 10 से 11 बजे के बीच में मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, वैशाली, मधुबनी, बांका, बेगूसराय, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, लखीसराय में आंधी पानी का तात्कालिक अलर्ट जारी किया। पटना में थोड़े-थोड़े अंतराल पर वज्रपात और बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया। हालांकि अलर्ट के बावजूद कई इलाकों में बारिश न के बराबर हुई। पुरवा हवाओं ने भले ही लोगों को काफी राहत दी। इस दौरान पटना के कई इलाकों में बार बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

सीमांचल में बारिश से गिरा तापमान

सीमांचल में बारिश की गतिविधियां बने रहने से अधिकतम तापमान से राहत मिली है। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया है। किशनगंज में 58 मिमी, तैयबपुर में 53, चरघरिया में 46.2 , अररिया के फारबिसगंज में 51.6, किशनगंज के टेढ़ाघाट में 50.8 , अररिया के जोकीहाट में 48.2, अररिया शहर में 39, सुपौल के भीमनगर में 38.6, किशनगंज के शहर में 37.4, सुपौल के भीमनगर में 38.6, बीरपुर में 36.8, अररिया के सिकटी में 34.2 मिमी बारिश हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

6 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

8 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

8 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

17 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

20 घंटे ago