Bihar

अमित शाह को ललन सिंह का चैलेंज, मुंगेर मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज में केंद्र का एक रुपया लगा, साबित करें

लखीसराय में गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने शाह को चुनौती दी है कि साबित कीजिए कि मुंगेर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खुलवाने में केंद्र सरकार का एक रुपया भी लगा है।

ललन सिंह ने कहा कि मुंगेर इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की योजना का प्रतिफल है और इसमें शत प्रतिशत राज्य सरकार का रुपया लगा है। आरोप लगाया कि नीतीश सरकार की उपलब्धि भी नरेंद्र मोदी जी के नाम करने का साहस कोई झुठा व्यक्ति ही कर सकता है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखीसराय में बीजेपी द्वारा आयोजित रैली में पिछले नौ सालों के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए कई विकास योजनाएं दीं। मुंगेर में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला गया, मेडिकल कॉलेज बनाने काम मोदी सरकार ने किया।

ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बड़का झुट्ठा पार्टी (बीजेपी) के गृह मंत्री अमित शाह जी को लखीसराय में जुमलेबाज़ी करने से पहले आपको अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि साहस है तो बताइए कि “हर घर नल का जल योजना” में केंद्र सरकार का कितना रुपया लगा है? इस योजना के लिए केंद्र सरकार के ऑफर को नीतीश सरकार ने ठुकरा दिया और एक रुपया भी केंद्र की सरकार से नहीं लिया। अपने धन से राज्य सरकार ने 2015 में सात निश्चय योजना के तहत इसे करवाया।

ललन सिंह ने कहा कि मुंगेर और बेगूसराय को जोड़ने वाला पुल नरेंद्र मोदी सरकार की नहीं बल्कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार की देन है। शायद आज आप अधिक तनाव में थे, इसलिए नीतीश सरकार की उपलब्धियों को भी अपने खाता में डाल रहे थे। आप इतने घबराए हुए क्यों थे कि लगातार आपके मुंह से ‘लखीसराय’ की जगह ‘मुंगेर’ निकल रहा था…? माना कि आपको आगामी लोकसभा चुनाव में अपने हश्र का अंदाजा है, लेकिन इतना घबराना देश के गृह मंत्री के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

1 घंटा ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

1 घंटा ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

4 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

4 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

5 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

7 घंटे ago