Samastipur

BREAKING : समस्तीपुर में बदमाशों ने युवक को गोली मार किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में बांध के पास शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को हाथ में गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली लगने से जख्मी युवक को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। जख्मी युवक की पहचान पंजाबी कॉलोनी निवासी चंन्धर राउत के पुत्र गगन कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घायल युवक का बयान भी दर्ज कर रही है। घायल गगन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में स्थानीय युवक पर ही गोली चलाने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उसने बताया की बातचीत के क्रम में बल्लू नामक युवक ने चकनूर में उसे गोली मार दी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

9 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

22 घंटे ago