Bihar

बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं, 31 जनवरी को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को राज्य में मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रहने की संभावना है. कई जिलों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे विजीबीलीटि कम होगी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी. सुबह के समय कोहरा ज्यादा घना रह सकता है. कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की संभावना है. जिससे ठंड थोड़ी कम महसूस होगी.

8 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है रात का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि रात का न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस कारण दिन का मौसम कुछ हद तक सुहावना और आरामदायक रह सकता है.

इस दिन से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

इधर, पश्चिमी विक्षोभ के 31 जनवरी से एक्टिव होने की संभावना जताई गई है. इसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है. इसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है. इससे ठंड और कोहरे का असर थोड़ा और बढ़ सकता है.

कुछ जिलों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार में भारी बारिश की संभावना कम है. कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इससे सुबह और शाम का मौसम और ठंडा महसूस हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर सुबह और शाम के समय वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने को कहा गया है. कोहरे के कारण सड़क पर विजीबीलीटि कम हो सकती है.

धूप निकलने पर दिन में राहत मिलेगी. लेकिन सुबह-शाम ठंड और कोहरा बना रहेगा. ऐसे में गर्म कपड़े पहनकर निकलने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

8 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

8 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago